Xiaomi Mi A2 आया भारत, इस एंड्रॉयड वन फोन में हैं 6 जीबी रैम और दो रियर कैमरे

Xiaomi Mi A2 हैंडसेट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। दो रियर कैमरे, 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 6 जीबी तक रैम वाले शाओमी मी ए2 से नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में पर्दा उठाया गया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 अगस्त 2018 22:09 IST
ख़ास बातें
  • Mi A2 में एआई से लैस 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है
  • 3010 एमएएच की बैटरी है शाओमी मी ए2
  • शाओमी मी ए2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा

Xiaomi Mi A2 की कीमत है 16,999 रुपये

Xiaomi Mi A2 हैंडसेट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। स्टॉक एंड्रॉयड दो रियर कैमरे, 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 6 जीबी तक रैम वाले शाओमी मी ए2 से नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में पर्दा उठाया गया। याद रहे कि शाओमी के दूसरे एंड्रॉयड वन फोन मी ए2 को सबसे पहले बीते महीने स्पेन में लॉन्च किया गया था। यह 2017 में लॉन्च किए गए Xiaomi Mi A1 का अपग्रेड है और हकीकत में चीन में लॉन्च किए गए Xiaomi Mi 6X का एंड्रॉयड वन अवतार।

अंतरराष्ट्रीय मार्केट की तुलना में भारत में लॉन्च किए गए मी ए2 में कुछ अहम बदलाव भी किए गए हैं। भारत में आने वाला शुरुआती वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है जबकि स्पेन में 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी आया है। लॉन्च इवेंट में Xiaomi ने जानकारी दी कि फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी जल्द ही लाया जाएगा।
 

Xiaomi Mi A2 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

शाओमी मी ए2 की भारत में कीमत 16,999 रुपये से शुरू होगी। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट बेचा जाएगा। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत फिलहाल नहीं बताई गई है। इच्छुक ग्राहक Xiaomi Mi A2 की प्री-ऑर्डर बुकिंग 9 अगस्त से कर पाएंगे। स्मार्टफोन की बिक्री 16 अगस्त से शुरू होगी। यह एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया, मी डॉट कॉम, मी होम स्टोर और मी के अधिकृत रिटेल स्टोर में बेचा जाएगा।


लॉन्च ऑफर की बात करें इस फोन के ग्राहकों को Reliance Jio की ओर से 2,200 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा 4.5 टीबी डेटा मुफ्त दिया जाएगा।
Advertisement
 

Xiaomi Mi A2 स्पेसिफिकेशन

नए Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन में 5.99 इंच का डिस्प्ले है। यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। डुअल-सिम शाओमी मी ए2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, फोन में 6 जीबी तक रैम होंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक होगी।
 

Xiaomi Mi A2 एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न पर मिलेगा

इस स्मार्टफोन की अहम खासियत कैमरे हैं। बेहतर फोटोग्राफी के लिए ये आर्टफिशियल इंटेलिजेंस के साथ आते हैं। Mi A2 में एआई से लैस 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह एफ/1.75 अपर्चर, फिक्स्ड फोकल लेंथ और सॉफ्ट एलईडी फ्लैश से लैस है। पिछले हिस्से पर एआई डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरा सेटअप फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ आता है।
Advertisement

फोन के पिछले और अगले हिस्से पर मौज़ूद कैमरे एआई सीन रिकग्निशन के साथ आते हैं ताकि फोटो बेहतर कलर के साथ आएं। इसके अलावा फ्रंट और रियर कैमरे एआई पोर्ट्रेट मोड से लैस हैं। इसके अलावा एआई बैकग्राउंड बोकेह और एआई स्मार्ट ब्यूटी 4.0 जैसे फीचर दिए गए हैं। हैंडसेट में फेस अनलॉक फीचर है और फिंगरप्रिंट सेंसर भी पिछले हिस्से पर मौज़ूद है।

स्मार्टफोन की बैटरी 3000 एमएएच की है। यह क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट के साथ आती है। शाओमी मी ए2 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई ए/बी/जी/एन/एसी, वाई-फाई डायरेक्ट, मीराकास्ट, ब्लूटूथ 5.0, आईआर एमीटर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बता दें कि इस बार फोन में कोई 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.7x75.4x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value-for-money
  • Good camera performance
  • Bad
  • Below-average battery life
  • Non-expandable storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Mi A2, Xiaomi Mi A2 Launched, Xiaomi Mi A2 Price

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  7. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  8. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.