Xiaomi Mi Fan Sale के दूसरे दिन मिल रहे हैं ये ऑफर, आज भी एक रुपये में बिकेगा स्मार्टफोन

'No.1 Mi Fan Sale' का गुरुवार, 21 दिसंबर को दूसरा दिन है। मीडॉटकॉम पर इस सेल के दौरान, कई सारे नए लॉन्च हुए स्मार्टफोन, मोबाइल एक्सेसरी, स्मार्ट होम गैजेट और दूसरी नॉन-टेक एक्सेसरी पर ऑफर दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2017 12:35 IST
'No.1 Mi Fan Sale' का गुरुवार, 21 दिसंबर को दूसरा दिन है। मीडॉटकॉम पर इस सेल के दौरान, कई सारे नए लॉन्च हुए स्मार्टफोन, मोबाइल एक्सेसरी, स्मार्ट होम गैजेट और दूसरी नॉन-टेक एक्सेसरी पर ऑफर दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही स्टॉक सीमित रहने तक लोकप्रिय स्मार्टफोन के लिए ओपन सेल का भी आयोजन किया जा रहा है।

गुरुवार को शाओमी मी ए1 स्पेशल एडिशन रेड, शाओमी रेडमी 5ए और शाओमी रेडमी वाई1 मी डॉट कॉम पर बिकने के लिए उपलब्ध होंगे। शाओमी मीए1 स्पेशल एडिशन रेड को 13,999 रुपये की जगह 12,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। रेडमी वाई1 लाइट अपनी रेगुलर कीमत 8,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं रेडमीी 5ए 4,999 रुपये की कीमत में स्टॉक सीमित रहने तक मिलेगा।  Xiaomi Mi MIX 2 को 32,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसकी एमआरपी 35,999 रुपये है। वहीं, Xiaomi Mi Max 2 को 14,999 रुपये की जगह 12,999 रुपये में बेचा जाएगा। Xiaomi Redmi 4 को 1,000 रुपये की छूट के साथ बेचा जाएगा। वहीं रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन 9,999 रुपये की कीमत में ओपन सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Xiaomi ने केस और कवर पर 100 रुपये तक की छूट की घोषणा की है। अन्य एक्सेसरी की बात करें तो 20000 एमएएच मी पावर बैंक 2आई बुधवार को 1,999 रुपये की जगह 1,499 में बिकेगा। वहीं, 10000एमएएच का मी पावर बैंक 2आई 1,199 रुपये की जगह 799 रुपये में उपलब्ध होगा। Mi Band HRX Edition Black को इसी दिन 1,299 रुपये में बेचा जाएगा।

गुरुवार को होने वाली 1 रुपये की फ्लैश सेल के लिए अभी 6 प्रोडक्ट को लिस्ट किया गया है। यह तो तय है कि इनकी संख्या बेहद ही सीमित होगी। ये प्रोडक्ट हैं- शाओमी रेडमी 5ए (2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, गोल्ड कलर वेरिएंट), मी वीआर 2 प्ले डार्क ग्रे, मी राउटर 3सी व्हाइट, रेडमी वाई1 लाइट ( 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, गोल्ड कलर वेरिएंट), मी वाई-फाई रीपीटर 2 व्हाइट, और मी बैंड-एचआरएक्स एडिशन ब्लैक। इसके अलावा अगर ग्राहक मोबिक्विक वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं तो उनके पास 4,000 रुपये तक सुपरकैश जीतने का मौका होगा। इसके अलावा 3 महीने के लिए हंगामा प्ले सब्सक्रिप्शन मिलेगा और 12 महीने के लिए हंगामा म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Christmas Sale, Xiaomi MI A1, Xiaomi Redmi 5A, Xiaomi Sale

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.