Xiaomi Mi 9, Mi Mix 4 में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi अपने आगामी स्मार्टफोन Mi 9 और Mi Mix 4 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दे सकती है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 1 जनवरी 2019 11:05 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi 9 और Mi Mix 4 में हो सकता है क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर
  • मी मिक्स 4 में हो सकता है पेरिस्कोप लेंस का इस्तेमाल
  • कंपनी का पहला 5 जी मॉडल हो सकता है Mi Mix 3 5G

Xiaomi Mi 9, Mi Mix 4 में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi अपने आगामी स्मार्टफोन Mi 9 और Mi Mix 4 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दे सकती है। Xiaomi Mi 9 कंपनी का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन तो वहीं Mi Mix 3 का अपग्रेड वर्जन होगा मी मिक्स 4। Mi Mix 4 में दिए जाने वाले तीन रियर कैमरों में से एक में पेरिस्कोप लेंस का इस्तेमाल होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, Oppo भी इसी लेंस का इस्तेमाल अपने दो आगामी स्मार्टफोन में कर सकती है जो 10x हाइब्रिड ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट  के साथ आएंगे। शाओमी मी मिक्स 4 में दिया पेरिस्कोप लेंस यूजर्स को ऑप्टिकल जू़म की सहूलियत प्रदान करेगा।

चीनी पब्लिकेशन ITHome के मुताबिक, हॉन्ग कॉन्ग की GF सिक्योरिटी के एक रिसर्च नोट में कहा गया है कि शाओमी मी9 कंपनी का पहला तीन रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन होगा। जहां एक और Xiaomi ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वाले फोन को उतारने की तैयारी में है वहीं दूसरी तरफ अन्य हैंडसेट निर्माता कंपनियां पहले ही ट्रिपल रियर और क्वाड-कैमरा सेटअप वाले स्मार्टफोन को उतार चुकी हैं।
Advertisement

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Xiaomi Mi 9 और Mi Mix 4 स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। जीएफ सिक्योरिटी के विश्लेषकों का मानना है कि कंपनी Xiaomi Mi Mix 3 का 5जी मॉडल भी उतार सकती है। कहा जा रहा है कि Mi Mix 4 का भी 5 जी सपोर्ट मॉडल उतारा जा सकता है लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि मी 9 को 5 जी सपोर्ट मिलेगा या नहीं। दोनों ही हैंडसेट की अन्य जानकारी अभी सामने नहीं आई हैं।

Xiaomi ने 26 दिसंबर को चीनी मार्केट में अपना नया बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन Mi Play को लॉन्च किया था। शाओमी मी प्ले के प्रमुख फीचर की बात करें तो हैंडसेट में 5.84 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है जो वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ आती है। Xiaomi Mi Play में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। लॉन्च के वक्त कंपनी ने सिर्फ 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल के बारे में बताया था। हालांकि, अब इस फोन के 6 जीबी रैम से लैस दो वेरिएंट उतार दिए गए हैं। एक 64 जीबी स्टोरेज से लैस है और दूसरे में 128 जीबी स्टोरेज है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Mi 9, Xiaomi Mi Mix 4, Xiaomi, xiaomi mi mix 3 5G
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.