Xiaomi Mi 6X के बारे में जानकारी लीक, दो रियर कैमरे होने का खुलासा

ख़बर है कि शाओमी पिछले साल लॉन्च हुए शाओमी मी 5एक्स के अपग्रेड वेरिएंट पर काम कर रही है। ऑनलाइन लीक हुई जानकारी से पता चलता है कि आने वाले Xiaomi Mi 6X का डिज़ाइन आईफोन X जैसा होगा और इसमें रियर पर एक वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 जनवरी 2018 14:00 IST
ख़बर है कि शाओमी पिछले साल लॉन्च हुए शाओमी मी 5एक्स के अपग्रेड वेरिएंट पर काम कर रही है। ऑनलाइन लीक हुई जानकारी से पता चलता है कि आने वाले Xiaomi Mi 6X का डिज़ाइन आईफोन X जैसा होगा और इसमें रियर पर एक वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। दो अलग-अलग लीक में स्मार्टफोन के ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में एक जैसे डिज़ाइन का पता चला है। लीक से पता चलता है कि फोन में आगे की तरफ 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले पैनल होगा और मी 6एक्स के रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा।

ताजा लीक की जानकारी वीबो से मिली और ऑनफोन्स ने इसे सबसे पहले सार्वजनिक किया। इस लीक में फोन के फ्रंट व रियर पैनल को देखा जा सकता है। डिज़ाइन में सबसे अहम बदलाव है कि वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप, जो हाल ही में लॉन्च हुए  iPhone X की याद दिलाता है। शाओमी मी 5एक्स में एक हॉरिज़ॉन्टल डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। मी 5एक्स स्मार्टफोन को कुछ चुनिंदा बाज़ारों (भारत सहित) में मी ए1 के तौर पर पेश किया गया था।
Advertisement
 

कैमरा मॉड्यूल के अलावा, लीक तस्वीर से फोन में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर होने का भी खुलासा होता है। बता दें कि मी 5एक्स में भी फिंगरप्रिंट सेंसर रियर पर ही है।

आगे की तरफ, लीक मी 6एक्स में एक फुल स्क्रीन डिस्प्ले है जो 18:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। रिपोर्ट से पता चलता हैर कि फोन में 5.99 इंच वाला 18:9 डिस्प्ले हो सकता है। इससे पहले कंपनी शाओमी रेडमी 5 प्लस में भी इसी तरह का स्क्रीन दे चुकी है। उम्मीद है कि मी 6एक्स को अगले महीने होने वाले टेक शो एमडब्ल्यूसी 2018 में लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement

फोन की एक दूसरी लीक तस्वीर को स्लैशलीक्स ने पोस्ट किया और इसकी जानकारी सबसे पहले गिज़चाइना ने दी। शाओमी मी 6एक्स के गोल्ड कलर वेरिएंट को इस तस्वीर में देखा जा सकता है। इसके अलावा स्लैशलीक्स ने एक रियर कवर भी पोस्ट किया हैर जिससे मी 6एक्स में वर्टिकल कैमरा सेटअप के लिए छेद होने का पता चलता है।
Advertisement

फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी लीक में कुछ भी पता नहीं चला है। शाओमी अपने इस नए स्मार्टफोन में सर्ज एस2 प्रोसेसर दे सकती है। इस लीक से संकेत मिलते हैं कि कंपनी भारत जैसे बाज़ारों में इस साल  संभावित शाओमी मी ए2 भी लॉन्च कर सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.