शाओमी मी 6 स्मार्टफोन अप्रैल में होगा लॉन्च, कंपनी ने की पुष्टि

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2017 17:36 IST
शाओमी मी6 स्मार्टफोन को लेकर पिछले कई महीनों से ख़बरें आ रही हैं। अब आखिरकार, शाओमी के सीईओ ली जुन ने मी 6 स्मार्टफोन के इसी महीने लॉन्च होने की पुष्टि कर दी है।

प्लेफुलड्रॉयड की ख़बर के मुताबिक, शाओमी के सीईओ ने एक लाइव स्ट्रीम में मी 6 के लॉन्च के लिए किसी तारीख का खुलासा नहीं किया। लेकिन फोन के अप्रैल में पेश किए जाने की पुष्टि कर दी।

इससे पहले आई रिपोर्ट के अनुसार, फोन को 11 अप्रैल या 18 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है। मी 6 स्मार्टफोन की पहली लीक हुई तस्वीरों से डुअल कैमरा सेंसर होने का खुलासा हुआ है। मी 6 में 30 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। उम्मीद है कि कंपनी 5.15 इंच स्क्रीन वाले शाओमी मी 6 के साथ 5.7 इंच वाले शाओमी मी 6 प्लस को भी लॉन्च कर सकती है।

इससे पहले एक ख़बर में कथित मी 6और मी 6 प्लस की कीमतों का खुलासा हुआ था। आने वाला शाओमी मी 6 कथित तौर पर 4 जीबी रैम+ 32 जीबी स्टोरेज, 4जीबी + 64 जीबी, 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट में आएगा। इनकी कीमत क्रमशः 1,999 चीनी युआन (करीब 19,000 रुपये), 2,299 चीनी युआन (करीब 21,800 रुपये) और 2,699 चीनी युआन (करीब 25,600 रुपये) होगी। वहीं बड़े शाओमी मी 6 प्लस को 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी + 128 जीबी, 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट में क्रमशः 2,599 चीनी युआन (करीब 24,700 रुपये), 2,999 चीनी युआन (करीब 28,500 रुपये) और 3,499 चीनी युआन (करीब 33,200 रुपये) में लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, मी 6 फ्लैगशिप स्मार्टफोन में एक क्वाड एचडी 2के ओलेड डिस्प्ले होगा। इसमें डुअल कर्व्ड किनारे और डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। जबकि मी 6 में एक फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है। दोनों फ्लैगशिप में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर हो सकता है। फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के लिए क्वालकॉम की क्विक चार्ड 4.0 टेक्नोलॉजी हो सकती है। इस स्मार्टफोन (मी 6 प्लस) में 4000 एमएएच की बैटरी हो सकती है। एक बार फिर हम स्पष्ट कर दें कि अभी कंपनी द्वारा किसी भी स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.