शाओमी एमआई 5 दिखने में ऐसा होगा, तस्वीर हुई लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 जनवरी 2016 18:46 IST
बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन शाओमी एमआई 5 स्मार्टफोन की वास्तविक तस्वीर इंटरनेट पर सार्वजनिक की गई है। एक वीबो यूज़र ने इस तस्वीर को साझा किया है। तस्वीर में स्मार्टफोन का स्लिम डिजाइन प्रोफाइल नज़र आ रहा है। इसका फ्रंट पैनल घुमावदार है। हम ऐसा ही डिजाइन सैमसंग गैलेक्सी ए6 एज और सैमसंग गैलेक्सी एस6 एज+ में भी देख चुके हैं। हालांकि, किनारे घुमावदार हैं, स्क्रीन नहीं।

News Fantasia द्वारा पोस्ट की गई इस तस्वीर में होम बटन भी नज़र आ रहा है और टॉप हिस्से पर इंफ्रारेड एमटिर भी। गौर करने वाली बात है कि तस्वीर में नज़र आ रहे स्मार्टफोन का डिजाइन पहले लीक हुए रेंडर इमेज से मेल खाता है।
Advertisement

चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी ने पहले ही जानकारी दी थी कि वह अपने अगले फ्लैगशिप डिवाइस एमआई5 को स्प्रिंग फेस्टिवल के बाद लॉन्च करेगी जो इस साल 8 फरवरी से शुरू होकर 15 दिनों तक चलेगा। बाद में शाओमी के सह-संस्थापक और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट लिवान जियांग ने जानकारी दी है कि एमआई 5 की बिक्री लॉन्च के एक हफ्ते बाद शुरू हो जाएगी।

शाओमी एमआई 5, कंपनी के बहुप्रतीक्षित फ्लैगशिप स्मार्टफोन में से है। हाल ही में कंपनी ने घोषणा की थी कि उसने 2015 में 70 मिलियन से ज्यादा हैंडसेट बेचे। लेकिन यह उसकी उम्मीदों से कम है। ऐसे में अगले फ्लैगशिप डिवाइस की सफलता पर कंपनी का बहुत कुछ दाव पर है।
Advertisement

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन में 5.2 इंच का फुल-एचडी या क्वाडएचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट, 3 जीबी या 4 जीबी रैम, 32 जीबी या 64 जीबी स्टोरेज, 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने का दावा किया जा रहा है। इसमें 3600 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज़ 3.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित एमआईयूआई 7 ओएस पर चलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.