शाओमी एमआई 5 की बिक्री के बारे में कंपनी के सह-संस्थापक ने किया खुलासा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 जनवरी 2016 11:02 IST
चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी ने पहले ही जानकारी दी थी कि वह अपने अगले फ्लैगशिप डिवाइस एमआई5 को स्प्रिंग फेस्टिवल के बाद लॉन्च करेगी जो इस साल 8 फरवरी से शुरू होकर 15 दिनों तक चलेगा। अब शाओमी के सह-संस्थापक और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट लिवान जियांग ने जानकारी दी है कि एमआई 5 की बिक्री लॉन्च के एक हफ्ते बाद शुरू हो जाएगी।

जियांग ने यह नहीं बताया कि एमआई 5 लॉन्च के साथ सिर्फ चीन में उपलब्ध होगा या फिर अन्य मार्केट में भी। वैसे, इसकी संभावना चीन से शुरू होने की ज्यादा है क्योंकि ऐसा कंपनी के पुराने फ्लैगशिप डिवाइस के साथ भी होता आया है। इससे पहले जियांग ने खुलासा किया था कि एमआई 5 को डेवलप किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कंपनी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि लॉन्च के वक्त हैंडसेट कम पड़ जाने के कारण किसी इच्छुक खरीदार को निराशन ना होना पड़े।

शाओमी एमआई 5, कंपनी के बहुप्रतीक्षित फ्लैगशिप स्मार्टफोन में से है। हाल ही में कंपनी ने घोषणा की थी कि उसने 2015 में 70 मिलियन से ज्यादा हैंडसेट बेचे। लेकिन यह उसकी उम्मीदों से कम है। ऐसे में अगले फ्लैगशिप डिवाइस की सफलता पर कंपनी का बहुत कुछ दांव पर है।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन में 5.2 इंच का फुल-एचडी या क्वाडएचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट, 3 जीबी या 4 जीबी रैम, 32 जीबी या 64 जीबी स्टोरेज, 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने का दावा किया जा रहा है। इसमें 3600 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज़ 3.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित एमआईयूआई 7 ओएस पर चलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  2. Vivo Y31T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  2. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  3. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  5. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  6. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  7. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  8. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
  9. Vivo Y31T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी
  10. Vivo ने महंगे कर दिए अपने 5 स्मार्टफोन, जानें कौन सा मॉडल हुआ कितना महंगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.