Xiaomi Mi 5 के बेंचमार्क रिजल्ट और नए स्पेसिफिकेशन लीक

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 19 अगस्त 2015 12:02 IST
हाल ही दो नए स्मार्टफोन रेडमी नोट 2 (Redmi Note 2) और रेडमी नोट 2 प्राइम (Redmi Note 2 Prime) लॉन्च करने के बाद चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार कंपनी के कथित फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमआई5 (Mi 5) को लेकर। वैसे तो हम अब तक इस हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन को लेकर कई दावों से रूबरू हुए हैं, अब एक नई रिपोर्ट में Mi 5 हैंडसेट के AnTuTu बेंचमार्क रिजल्ट सार्वजनिक किया गया है। इसके अलावा इंटरनेट पर डिवाइस के स्पेसिफिकेशन को लेकर एक और रिपोर्ट भी सामने आई है।

Xiaomi Today की रिपोर्ट के मुताबिक, अपेक्षित स्मार्टफोन शाओमी एमआई5 (Xiaomi Mi 5) को बेंचमार्क टेस्ट में 73,075 प्वाइंट मिले। कहा जा रहा है कि AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में डिवाइस को अच्छे स्कोर मिलने के पीछे deca-core CPU है जो MediaTek Helio X20 सिस्टम ऑन चिप(SoC) में मौजूद है।

पहले ऐसा दावा किया गया था कि Mi 5 हैंडसेट Qualcomm Snapdragon 810 प्रोसेसर पर चलेगा। हालांकि, Qualcomm Snapdragon 810 प्रोसेसर के गर्म होने की खामी के खुलासे के बाद चीन की इस स्मार्टफोन निर्माता ने MediaTek प्रोसेसर को शामिल करने का फैसला किया। वैसे दावा तो यह भी किया जा रहा है कि अपेक्षित स्मार्टफोन Mi 5 और Mi 5 Plus Qualcomm Snapdragon 820 प्रोसेसर के साथ आएं। आधिकारिक जानकारी के लिए हमें हैंडसेट लॉन्च होने का इंतजार करना होगा।

इस बीच Xiaomi Today की एक और रिपोर्ट में Mi 5 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर नए दावे किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi Mi 5 स्मार्टफोन octa-core Qualcomm Snapdragon 820 प्रोसेसर पर चलने वाला पहला हैंडसेट होगा। डिवाइस में 4GB का रैम (RAM) और ग्राफिक्स के लिए Adreno 530 GPU भी मौजूद होगा। हैंडसेट में 5.3 इंच के QHD (1440x2560pixels) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले होने की बात कही जा रही है। स्मार्टफोन 16GB या 64GB इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट में आएगा और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट नहीं मौजूद होगा। दावा किया गया है कि स्मार्टफोन में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा और 3030mAh की बैटरी। इसके अलावा, डिवाइस के रियर पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होने की बात भी कही गई है। माना जा रहा है कि इसमें USB Type-C पोर्ट के लिए भी सपोर्ट मौजूद होगा। स्मार्टफोन कंपनी के कस्टमाइज्ड ROM MIUI 7 के साथ चलेगा जो एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप (Android 5.1.1 Lollipop) पर बेस्ड है।
Advertisement

अफसोस की बात यह है कि Mi 5 Plus हैंडसेट के बारे में कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है। इस हैंडसेट में 5.7 इंच का QHD (1440x2560 pixels) डिस्प्ले, Snapdragon 820 प्रोसेसर, 3500mAh की बैटरी, 23 मेगापिक्सल का रियर और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की बात पहले ही कही जा चुकी है।
Advertisement

हम साफ कर दें कि ये सिर्फ दावे और कयास हैं। किसी भी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  12. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  13. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  14. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  5. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  7. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  10. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.