शाओमी एमआई 4सी स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 सितंबर 2015 15:59 IST
शाओमी ने अपने एमआई 4सी स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया है। उम्मीद के मुताबिक, शाओमी एमआई 4सी के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,299 चीनी युआन (करीब 13,500 रुपये) है और 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 1499 चीनी युआन (करीब 15,500 रुपये) में मिलेगा। शाओमी एमआई 4सी की बिक्री चीन में बुधवार से शुरू होगी। इस हैंडसेट को जल्द ही भारत में लॉन्च किए जाने की संभावना है।

नए एमआई 4सी में यूएसबी टाइप-सी रिवर्सेबल कनेक्टर मौजूद है जो इस डिवाइस की खासियत है। शाओमी ने इस मौके पर यूएसबी टाइप-सी एडप्टर भी पेश किया जो कंपनी के ऑनलाइन स्टोर (Mi.com) पर 5 चीनी युआन (करीब 50 रुपये) में उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन एज टैप टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। कंपनी ने बताया कि उसने इस टेक्नोलॉजी को पेटेंट कराया है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से हैंडसेट के किनारे पर एक बार टैप या दो बार टैप करके यूज़र अलग-अलग काम कर सकते हैं।
Advertisement

कंपनी के मुताबिक, एमआई 4सी में मौजूद एज टैप टेक्नोलॉजी की मदद से किनारे पर एक बार टैप करके फोटो ली जा सकती है। वहीं, दो बार टैप करके यूज़र पिछले पेज पर वापस जा सकते हैं। उम्मीद है कि यूज़र इस फ़ीचर को पसंद करेंगे।

शाओमी एमआई 4सी में 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। कंपनी का दावा है कि इस हैंडसेट में सनलाइट डिस्प्ले मौजूद है। यूज़र सूरज की रोशनी एमआई 4सी के स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं और यह नाइट रीडिंग मोड के साथ भी आएगा। एमआई 4सी में डबल टैप फ़ीचर भी मौजूद है, यानी यूज़र दो बार टैप करके स्क्रीन को भी एक्टिव कर सकते हैं।
Advertisement

शाओमी एमआई 4सी में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट हेक्सा-कोर स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर है। इसमें एमआई 4आई की तरह 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ आएगा। सेल्फी कैमरे में 85 डिग्री के वाइड एंगल लेंस और सेल्फ-टाइमर मौजूद होगा। लॉन्च के मौके पर कंपनी ने एमआई 4सी के फ्रंट कैमरे से ली गई तस्वीरों की तुलना आईफोन 6 के सेल्फी कैमरे से ली गई तस्वीरों से की।
Advertisement

डुअल-सिम डिवाइस एमआई 4सी में 3080 एमएएच की बैटरी है। कंपनी ने यह भी बताया कि डिवाइस क्विक चार्ज 2.0 के साथ आएगा। स्मार्टफोन इंफ्रारेड के साथ आएगा जिसके जरिए यूज़र घर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ऑपरेट कर सकते हैं। फोन का डाइमेंशन 138.1x69.6x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 132 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.