शाओमी 'जेमिनी', एमआई पैड 2 और रेडमी नोट 2 प्रो को लेकर हुए खुलासे

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 नवंबर 2015 16:28 IST
शाओमी के नए हैंडसेट 'जेमिनी' को हाल ही में बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किया गया है जिससे हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। इसके अलावा कई दिनों से सुर्खियों का हिस्सा रहे एमआई पैड 2 और रेडमी नोट 2 प्रो को भी लिस्ट किया गया है।

गीकबेंच ब्राउज़र बेंचमार्क पर लिस्ट किए गए शाओमी 'जेमिनी' को कंपनी के अगले फ्लैगशिप डिवाइस एमआई 5 का कोडनेम बताया जा रहा है। लिस्टिंग ने इस ओर इशारा किया है कि यह हैंडसेट क्वालकॉम द्वारा हाल ही में रिलीज किए गए स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस होगा। दरअसल, क्वालकॉम ने हाल ही में बताया था कि स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस स्मार्टफोन 2016 की शुरुआत में लॉन्च होंगे। ऐसे में हम कह सकते हैं कि शाओमी 'जेमिनी' को भी अगले साल ही लॉन्च किया जाएगा। पिछले हफ्ते आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि शाओमी का एमआई 5 स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट के साथ आएगा। हालांकि, इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि शाओमी इस डिवाइस को 3 दिसंबर को लॉन्च कर सकती है। अगर शाओमी एमआई 5 स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट से लैस है तो डिवाइस के इस साल लॉन्च होने की संभावना ना के बराबर है।
Advertisement

लिस्टिंग के मुताबिक, यह हैंडसेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो, 3 जीबी रैम और 1.59 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड से लैस होगा।

गीकबेंच की एक और लिस्टिंग से शाओमी के दूसरे एमआई पैड को लेकर भी खुलासा हुआ। लिस्टिंग के मुताबिक, एमआई पैड 2 में 2.24 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर इंटल एटम एक्स5-ज़ेड8500 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी का रैम होगा। लिस्टिंग में यह भी जानकारी दी गई है कि यह टैबलेट एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा।
Advertisement

शाओमी रेडमी नोट 2 प्रो, जिसकी तस्वीरें हाल में लीक हुई थीं, को भी चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर लिस्ट किया गया है।
Advertisement

टीना लिस्टिंग के मुताबिक, शाओमी रेडमी नोट 2 प्रो में मीडियाटेक का एमटी 6795 हेलियो एक्स10 प्रोसेसर, 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, 2 जीबी का रैम, 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप और 3060 एमएएच की बैटरी है। लिस्टिंग से पता चला है कि हैंडसेट का डाइमेंशन 149.9x75.9x8.7 मिलीमीटर है और वज़न 165 ग्राम।

हाल ही में इस हैंडसेट की दो तस्वीरें इंटरनेट पर सार्वजनिक की गई थीं। दावा किया गया है कि हैंडसेट के दो वेरिएंट मार्केट में आएंगे। एक में बैक पैनल पर रियर कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर होगा जबकि दूसरे वेरिएंट में यह फ़ीचर नहीं होगा। जानकारी मिली है कि रेडमी नोट 2 प्रो के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन रेडमी नोट 2 वाले ही होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.