भारत में स्मार्टफोन्स बनाने के लिए Xiaomi ने की Dixon Technologies से पार्टनरशिप

इससे पहले शाओमी ने भारत में वायरलेस ऑडियो डिवाइसेज बनाने की अपनी योजना का खुलासा किया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 31 मई 2023 20:24 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी के पास लगभग 20,000 रिटेल पार्टनर्स का नेटवर्क है
  • चीन में कंपनी की सेल्स में लगभग 20 प्रतिशत की कमी हुई है
  • डिमांड को बढ़ाने के लिए कंपनी ने कुछ स्मार्टफोन्स के प्राइसेज घटाए हैं

स्मार्टफोन्स की डिमांड कमजोर होने से कंपनी के रेवेन्यू पर बड़ा असर पड़ा है

चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi ने भारत में स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Dixon Technologies के साथ पार्टनरशिप की है। इससे पहले शाओमी ने भारत में वायरलेस ऑडियो डिवाइसेज बनाने की अपनी योजना का खुलासा किया था। 

देश को इलेक्ट्रॉनिक्स की मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से ग्लोबल कंपनियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। शाओमी की भारत में यूनिट के प्रेसिडेंट, Muralikrishnan B ने मार्च में Reuters को बताया था कि कंपनी देश में स्टोर्स की संख्या बढ़ाएगी। शाओमी के पास लगभग 20,000 रिटेल पार्टनर्स का नेटवर्क है। इस सप्ताह की शुरुआत में कंपनी ने बताया था कि वह देश में ऑडियो डिवाइसेज बनाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कंपनी ने Optiemus Electronics के साथ टाई-अप किया है। देश में कंपनी स्पीकर्स, ईयरबड्स, वायर्ड और वायरलेस हेडफोन्स की बिक्री करती है। 

शाओमी का पहली तिमाही में रेवेन्यू 18.9 प्रतिशत कम हो गया है। स्मार्टफोन्स की डिमांड कमजोर होने से कंपनी के रेवेन्यू पर बड़ा असर पड़ा है। पहली तिमाही में कंपनी की सेल्स CNY 59.5 अरब (लगभग 4,91,900 करोड़ रुपये) रही। यह पिछले वर्ष की समान अवधि में CNY 73.35 अरब (लगभग 6,06,400 करोड़ रुपये) की थी। हालांकि, कंपनी की नेट इनकम 13 प्रतिशत से अधिक बढ़कर CNY 2.86 अरब (लगभग 23,600 करोड़ रुपये) पर पहुंच गई। 

पिछले वर्ष के अंत में महामारी को लेकर कड़ी पाबंदियों को हटाने से चीन की इकोनॉमी में रिकवरी हुई है लेकिन कंज्यूमर्स खर्च करने में सतर्कता बरत रहे हैं। चीन के स्मार्टफोन मार्केट में तेजी नहीं आई है। मार्केट रिसर्च फर्म Canalys की रिपोर्ट में बताया गया था कि पहली तिमाही में चीन में स्मार्टफोन की कुल सेल्स 11 प्रतिशत घटी है। इस अवधि में चीन में शाओमी की  सेल्स में लगभग 20 प्रतिशत की कमी हुई है। शाओमी के लिए विदेश में भारत टॉप मार्केट हुआ करता था लेकिन देश में स्मार्टफोन की बिक्री घटने से कंपनी को बड़ा नुकसान हुआ है। इसके मार्केट शेयर में Samsung जैसी बड़ी कंपनियों ने सेंध लगाई है। भारत और चीन में डिमांड को बढ़ाने के लिए कंपनी ने अपने कई स्मार्टफोन्स के प्राइसेज भी घटाए हैं। भारत में शाओमी को कानूनी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ रहा है। 
Advertisement



Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  7. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  8. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  9. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  10. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.