Xiaomi India ने Diwali 2025 के मौके पर अपनी सबसे बड़ी सेल लॉन्च की है। 22 सितंबर से शुरू हो रही इस सेल में स्मार्टफोन्स से लेकर स्मार्ट टीवी और एयर प्यूरीफायर तक पर 60% तक की बचत होगी।
Redmi Note 14 Pro+ पर 10,000 रुपये की छूट का दावा किया गया है
Photo Credit: Xiaomi
दिवाली का त्योहार नजदीक है और ऐसे में Xiaomi इंडिया भी अपनी सबसे बड़ी फेस्टिव सेल लेकर आ रहा है। कंपनी ने 22 सितंबर 2025 से शुरू हो रही सेल का ऐलान कर दिया है, जहां स्मार्टफोन्स, स्मार्ट टीवी, टैबलेट्स, वियरेबल्स, पावरबैंक और एयर प्यूरीफायर पर जबरदस्त छूट मिलने वाली है। इस सेल के जरिए यूजर्स को 60% तक की बचत का मौका मिलेगा। मुख्य आकर्षण में Redmi Note 14 सीरीज, Xiaomi Pad 7 और Redmi Watch 5 Lite जैसे मॉडल्स रहेंगे।
स्मार्टफोन लाइनअप की बात करें तो Redmi Note 14 Pro+ का MRP 34,999 रुपये है लेकिन सेल में यह सिर्फ 24,999 रुपये में मिलेगा यानी सीधे 10,000 रुपये की बचत। Redmi Note 14 Pro 5G की कीमत 20,999 रुपये होगी जबकि Redmi 14C 8,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसी तरह Redmi 15 और Redmi Note 14 SE पर भी 7,000 तक की छूट है।
स्मार्टफोन्स के अलावा टैबलेट और टीवी कैटेगरी में भी धमाका है। Xiaomi Pad 7 का MRP 34,999 रुपये है लेकिन सेल प्राइस 22,999 रुपये होने का दावा किया गया है यानी पूरे 12,000 रुपये की बचत। Redmi Pad SE 4G पर तो करीब 50% डिस्काउंट का दावा किया गया है। टीवी में Xiaomi CineMagiQLED X Pro Series का इफेक्टिव प्राइस 25,999 रुपये होगा, जो इसके असली 44,999 रुपये के MRP से करीब 19,000 रुपये कम है। इसी तरह FantastiQLED FX Pro Series पर भी 23,000 रुपये तक की बचत दी जा रही है।
वियरेबल्स और एक्सेसरीज भी इस बार डील्स में शामिल हैं। Redmi Watch 5 Lite को आधी कीमत पर खरीदा जा सकेगा जबकि Redmi Buds 5C और Buds 6 भी लगभग आधे दाम पर मिलेंगे। पावरबैंक्स पर 3,300 रुपये तक की छूट है और यहां तक कि Xiaomi का Smart Air Purifier 4 Lite और Grooming Kit भी ऑफर में शामिल हैं।
इतना ही नहीं, ग्राहक चुनिंदा बैंक के क्रेडिट कार्ड (EMI ट्रांजेक्शन शामिल) पर 5,000 रुपये तक की एक्स्ट्रा बचत कर सकेंगे। No Cost EMI और जीरो डाउनपेमेंट ऑप्शन भी मौजूद रहेंगे। ऑफर्स mi.com, Amazon, Flipkart और ऑफलाइन Xiaomi रिटेल पार्टनर्स पर मिलेंगे। नीचे मॉडल्स और डिस्काउंट की पूरी लिस्ट दी गई है।
Category | Products | MRP | Effective Sale Price |
---|---|---|---|
Smartphones | Redmi Note 14 Pro+ | Rs. 34,999 | Rs. 24,999 |
Redmi Note 14 Pro 5G | Rs. 28,999 | Rs. 20,999 | |
Redmi Note 14 | Rs. 21,999 | Rs. 15,499 | |
Redmi Note 14 SE | Rs. 19,999 | Rs. 12,999 | |
Redmi 15 | Rs. 16,999 | Rs. 14,999 | |
Redmi A4 5G | Rs. 10,999 | Rs. 7,499 | |
Redmi 14C | Rs. 12,999 | Rs. 8,999 | |
Tablets | Xiaomi Pad 7 | Rs. 34,999 | Rs. 22,999 |
Xiaomi Pad Pro | Rs. 24,999 | Rs. 16,999 | |
Redmi Pad 2 | Rs. 16,999 | Rs. 11,999 | |
Redmi Pad SE 4G | Rs. 16,999 | Rs. 7,999 | |
Smart TVs | Xiaomi CineMagiQLED X Pro Series | Rs. 44,999 | Rs. 25,999 |
Xiaomi FantastiQLED FX Pro Series | Rs. 44,999 | Rs. 21,999 | |
Powerbanks | Redmi 4i 20K Powerbank | Rs. 3,999 | Rs. 1,899 |
Redmi 4i 10K Powerbank | Rs. 2,499 | Rs. 1,099 | |
Xiaomi Compact Powerbank 20K | Rs. 4,999 | Rs. 1,699 | |
Wearables | Redmi Watch Move | Rs. 3,999 | Rs. 1,699 |
Redmi Watch 5 Lite | Rs. 6,999 | Rs. 3,299 | |
Redmi Buds 5C | Rs. 4,999 | Rs. 1,799 | |
Redmi Buds 6 | Rs. 4,999 | Rs. 2,799 | |
Ecosystem | Xiaomi Smart Air Purifier 4 Lite | Rs. 14,999 | Rs. 12,999 |
Xiaomi Grooming Kit | Rs. 3,299 | Rs. 1,599 |
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।