₹5,000 तक महंगे हुए Xiaomi, Redmi स्मार्टफोन, जानें किस मॉडल पर कितना असर

Xiaomi ने कथित तौर पर भारत में कई स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 जुलाई 2026 17:15 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 15 के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत बढ़कर ₹28,999 हो गई।
  • Xiaomi 17T के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत बढ़कर ₹64,999 हो गई है।
  • Redmi 15 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत बढ़कर ₹21,499 हो गई है।

Xiaomi 17T में 6500mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने कथित तौर पर भारत में कई स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। हाल में कई स्मार्टफोन्स ब्रांड ने अपने स्मार्टफोन्स को महंगा किया है, जिसको देखते हुए यह कदम भी उठा गया हो। टिपस्टर ने खुलासा किया है कि Xiaomi की कीमतों में बढ़ोतरी का असर Xiaomi और Redmi के कई मॉडल पर पड़ा, जिनमें Xiaomi 17T, Redmi Note 15 5G, Redmi 15 5G और Redmi 15C 5G शामिल है। कंपनी ने अभी तक कीमतों में बढ़ोतरी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नई कीमतें लागू होने के बाद स्मार्टफोन को खरीदना महंगा हो सकता है।

Price hike alert 🚨
Xiaomi increases the price of their smartphones by upto ₹5K:

17T (MTK 8500) :
12/256GB: ₹59,999 → ₹64,999
12/512GB: ₹64,999 → ₹69,999

Note 15 (SD 6 Gen 3):
8/128GB: ₹26,999 → ₹28,999
8/256GB: ₹29,999 → ₹31,999

15 5G (6s Gen 3):
6/128GB:… pic.twitter.com/IQ8hNLI1jm

— Sanju Choudhary (@saaaanjjjuuu) July 26, 2026

Xiaomi और Redmi स्मार्टफोन हुए महंगे

X पर एक पोस्ट में, टिपस्टर संजू चौधरी ने कहा कि भारत में कई Xiaomi और Redmi स्मार्टफोन की कीमत ₹5,000 तक बढ़ गई हैं। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी Xiaomi 17T की कीमत में हुई है। 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹64,999 और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब ₹69,999 है। आपको बता दें कि Xiaomi 17T के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की लॉन्च कीमत ₹59,99 तय की गई थी, जबकि 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹64,999 थी।

Redmi मॉडल में कीमतों में बढ़ोतरी का असर Redmi Note 15, Redmi 15 5G, Redmi 15C और Redmi 15A पर हो रहा है। Redmi Note 15 के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹26,999 से बढ़कर ₹28,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹29,999 से बढ़कर ₹31,999 हो गई हैं।

Advertisement

Redmi 15 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹20,499 रुपये से बढ़कर ₹21,499, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹22,499 से बढ़कर ₹23,499 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत  ₹24,499 से बढ़कर ₹25,499 हो गई है। तीनों वेरिएंट ₹1,000 तक महंगे हुए हैं। Redmi 15C 5G की कीमत में कथित तौर पर ₹1,500 की बढ़ोतरी हुई है। जिससे कीमतें 18,499 रुपये और ₹20,499 हो गई है। 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में कथित तौर पर ₹500 बढ़ोतरी हुई है और अब इसकी कीमत ₹21,499 है। Redmi 15A के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹14,999 से बढ़कर ₹15,999 होने की उम्मीद है। वहीं 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹17,499 और 6GB+128GB वाले वेरिएंट की कीमत ₹19,499 हो रही है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Redmi, Xiaomi 17T, Redmi Note 15 5G, Redmi 15 5G, Redmi 15C 5G

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
  2. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
  3. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  4. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  5. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  6. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  7. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  9. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  10. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.