Xiaomi 17T, 17T Pro के फीचर्स और डिजाइन का खुलासा, जानें सबकुछ

Xiaomi कथित तौर पर Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 मई 2026 11:00 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 17T में 6.59 इंच की डिस्प्ले होने की उम्मीद है।
  • Xiaomi 17T में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा चिपसेट मिल सकता है।
  • Xiaomi 17T में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है।

Xiaomi 15T में MediaTek Dimensity 8400-Ultra चिपसेट है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi कथित तौर पर Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro पर काम कर रहा है। हाल ही में शाओमी के इन स्मार्टफोन से संबंधित कई लीक्स सामने आने की उम्मीद है। हाल ही में एक रिपोर्ट में Xiaomi 17T और 17T Pro की फोटो नजर आई हैं। दोनों फोन के साइज में अंतर है, लेकिन डिजाइन और कलर लगभग एक जैसे हो सकते हैं। यहां हम आपको Xiaomi 17T, Xiaomi 17T Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

WinFuture द्वारा लीक हुई फोटो से पता चला है कि Xiaomi 17T और 17T Pro का डिजाइन काफी हद तक मिलता-जुलता है। 17T मॉडल नीले, काले और गुलाबी रंगों में उपलब्ध है, जबकि 17T Pro नीले, गुलाबी और काले रंग में नजर आता है। देखने में दोनों फोन काफी हद तक समान हैं। कैमरा के डिजाइन और साइज में थोड़ा बदलाव है। Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro दोनों में बीच में होल-पंच डिस्प्ले और फ्लैट कॉर्नर हैं। फोन के रियर में 4 सेंसर वाला एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है, साथ ही फोन के निचले हिस्से पर Xiaomi का ब्रांडिंग लोगो भी है।

Xiaomi 17T, 17T Pro Price (Expected)

Xiaomi 17T की कीमत EUR 749 (लगभग 67,000 रुपये) से शुरू होने की उम्मीद है, जबकि Xiaomi 17T Pro की कीमत EUR 999 (लगभग 90,000 रुपये) हो सकती है।

Xiaomi 17T, 17T Pro Specifications (Expected)

Xiaomi 17T में 6.59 इंच की डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जिसका रेजोल्यूशन 2756×1268 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। 17T Pro में 6.83 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1280 पिक्सल और 144Hz रिफ्रेश रेट है। Xiaomi 17T में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा चिपसेट मिलने की संभावना है, जबकि 17T Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट हो सकता है। दोनों फोन में 12GB RAM और 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट मिलने की उम्मीद है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो 17T, 17T Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5x ऑप्टिकल जूम वाला 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दोनों फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। 17T में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,500mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है, जबकि 17T Pro में 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi 17T, Xiaomi 17T Pro, Xiaomi

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. मोबाइल नेटवर्क गया तो इस देश में ट्रेनें हो गईं ठप! भारत में भी हो सकता है? जानें
  2. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. मोबाइल नेटवर्क गया तो इस देश में ट्रेनें हो गईं ठप! भारत में भी हो सकता है? जानें
  2. 21 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi का 5000mAh बैटरी वाला यह धांसू फोन!
  3. Samsung Galaxy S27 Pro के फीचर्स में हो सकती है कटौती! प्रोसेसर, कैमरा को लेकर अपडेट
  4. पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, इस्लामिक कानून के तहत अवैध करार
  5. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
  6. भारत में इस कारण 50% से ज्यादा यूजर्स जल्दी बदल लेते हैं अपना स्मार्टफोन!
  7. Samsung Galaxy Tab S12+ की पहली झलक, फ्रंट डिजाइन आया नजर
  8. OTT Releases This Week: इक्का, पति-पत्नी और वो दो, बाल्टी जैसी फिल्में इस हफ्ते OTT पर, देखें यहां
  9. Redmi Note 17 लॉन्च होने जा रहा सबसे बड़े 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh के बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  10. iQOO 15R हुआ 6 हजार सस्ता, 7600mAh बैटरी! यहां मिल रही धांसू डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.