Xiaomi 17 Ultra में 200 मेगापिक्सल के टेलीफोटो कैमरा के साथ हो सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

Xiaomi 17 Ultra में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 नवंबर 2025 18:56 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 17 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है
  • इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन को इंटरनेशनल मार्केट के साथ चीन में लॉन्च किया जा सकता है

इस स्मार्टफोन को इंटरनेशनल मार्केट के साथ चीन में लॉन्च किया जा सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi की नई स्मार्टफोन सीरीज में एक नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। Xiaomi 17 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Xiaomi 17 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम हो सकता है। इस रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन की फोटोग्राफी किट की इमेजेज को लीक किया गया है। Xiaomi 17 Ultra में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। Xiaomi 15 Ultra में क्वाड रियर कैमरा यूनिट दी गई थी। चीन में पेश की गई इस स्मार्टफोन सीरीज में Xiaomi 17 Ultra को शामिल नहीं किया गया है। इस स्मार्टफोन को इंटरनेशनल मार्केट के साथ चीन में लॉन्च किया जा सकता है। चीन में पेश की गई Xiaomi 17 सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max शामिल है। 

हाल ही में एक टिप्सटर ने दावा किया था कि भारत में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की टेस्टिंग की जा रही है।। इस सीरीज के Pro मॉडल्स में अनूठा डुअल डिस्प्ले दिया गया है। हालांकि, इंटरनेशनल मार्केट में इन स्मार्टफोन्स के लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं मिली है। चीन की सर्टिफिकेशन साइट 3C पर Xiaomi 17 Ultra की लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन को दो  वर्जन में लाया जा सकता है। इसमें से एक वर्जन सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ हो सकता है। Xiaomi 17 Ultra का स्टैंडर्ड वेरिएंट मॉडल नंबर - 2512BPNDAC के साथ लिस्ट हुआ है, जबकि डुअल सैटेलाइट कम्युनिकेशन वाले वेरिएंट का मॉडल नंबर - 25128PNA1C है। भारत में सितंबर में लॉन्च किए गए Xiaomi 17 Pro में 6.3-इंच और Xiaomi 17 Pro Max में 6.9-इंच का डिस्प्ले है। 

इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच LTPO OLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। Xiaomi 17 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज मिल सकती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  3. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.