10 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें Xiaomi का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कहां मिल रहा भारी डिस्काउंट

Xiaomi के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 Ultra पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2026 09:01 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 17 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया है।
  • Xiaomi 17 Ultra में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा आता है।
  • Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच की HyperRGB OLED डिस्प्ले मिलती है।

Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच की HyperRGB OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 Ultra पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप Snapdragon 8 Elite Gen 5 से लैस स्मार्टफोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा वाला 17 Ultra इस वक्त ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर धांसू बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर के साथ मिल खरीदा जा सकता है। आइए Xiaomi 17 Ultra पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर और कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi 17 Ultra Price & Offers

Xiaomi 17 Ultra का 16GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 1,39,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,29,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 49,000 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन पर निर्भर करता है।

Xiaomi 17 Ultra Specifications

Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच की HyperRGB OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2608x1200 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 1-120Hz और ब्राइटनेस 3500 निट्स है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 6000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 पर चलता है। यह फोन धूल, पानी और छींटों से बचाव के लिए IP65 + IP66 रेटिंग के साथ आता है। सिक्योरिटी के लिए 17 Ultra अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और एआई फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ आता है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो 17 Ultra के रियर में f/1.67 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा,  f/2.39 अपर्चर से f/2.96 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 162.9 मिमी, चौड़ाई 77.6 मिमी, मोटाई 8.29 मिमी और वजन 218.4 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई 7, एनएफसी ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। शाओमी हाइपर एआई में एआई राइटिंग, एआई स्पीच रिकग्निशन, एआई इंटरप्रेटर, एआई सर्च, एआई डायनेमिक वॉलपेपर, एआई क्रिएटिविटी एसिस्टेंट और काफी कुछ शामिल है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  2. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.