Xiaomi 15 Ultra के चाइनीज मॉडल में होगी 6,000mAh की विशाल बैटरी! लॉन्च से पहले खुलासा

फोन 6000mAh कैपिसिटी की बैटरी से लैस होगा जिसके साथ में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग होगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 फरवरी 2025 17:40 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी चाइनीज वेरिएंट को बड़ी बैटरी कैपिसिटी के पेश करेगी
  • फोन में 6000mAh की बैटरी होगी
  • साथ में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग होगी

Xiaomi 14 Ultra में 16GB रैम दी गई है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi अपने फ्लैगशिप फोन Xiaomi 15 Ultra को चीन में इसी महीने के अंत में लॉन्च कर सकती है। कंपनी एक लॉन्च इवेंट में Xiaomi 15 Ultra को SU7 Ultra कार के साथ लॉन्च कर सकती है। Xiaomi 15 Ultra ग्लोबल मार्केट में 2 मार्च के दिन लॉन्च किया जाएगा। लेकिन यहां पर रोचक बात सामने यह आ रही है कि इसके चाइनीज वेरिएंट में 6000mAh की बैटरी होगी। Xiaomi 14 Ultra में भी ऐसा ही देखने को मिला था जब इसके ग्लोबल वेरिएंट में 5000mAh बैटरी दी गई थी, लेकिन चाइनीज वेरिएंट में 5300mAh बैटरी दी गई थी। आइए जानते हैं डिटेल में। 

Xiaomi 15 Ultra को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। कंपनी इसके चाइनीज वेरिएंट को बड़ी बैटरी कैपिसिटी के पेश करने वाली है। फोन में 6000mAh की बैटरी होगी। टिप्स्टर पांडा इज बाल्ड की ओर से यह खुलासा (via) किया गया है। फोन 6000mAh कैपिसिटी की बैटरी से लैस होगा जिसके साथ में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग होगी। इसमें वायरलेस चार्जिंग के लिए 80W चार्जिंग का सपोर्ट होगा। डिवाइस 9.4mm मोटाई में आ सकता है जबकि इसका वजन 229 ग्राम बताया गया है।
Advertisement

एक हालिया लीक में सामने आया था कि Xiaomi 15 Ultra के ग्लोबल वर्जन में 5,410mAh बैटरी होगी। जबकि चार्जिंग कैपिसिटी समान बताई गई है। फोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो लीक्स के अनुसार, Xiaomi 15 Ultra में 6.73 इंच का माइक्रो कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले पैनल होगा जिसमें 2K रिजॉल्यूशन होगा। फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। यह फोन Xiaomi Shield Glass 2.0 के प्रोटेक्शन से लैस होगा। 

इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट होगा जिसके साथ में 16 जीबी रैम, और 1TB तक स्टोरेज की पेअरिंग होगी। फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। रियर में मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का बताया गया है जो कि क्वाड कैमरा सेटअप के साथ होगा। फोन में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस बताया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 के साथ HyperOS 2.0 स्किन के साथ आएगा। जल्द ही फोन चीन के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में भी दिखाई देने वाला है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.73 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  3. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  4. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  6. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  7. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  8. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  9. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  10. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.