Xiaomi 15 Pro फोन की रियल लाइफ इमेज हुई लीक, ऐसा दिखा डिजाइन

फोन ब्लैक कलर में नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2024 16:27 IST
ख़ास बातें
  • फोन ब्लैक कलर में नजर आ रहा है।
  • फोन की रियल लाइफ इमेज भी लीक हो गई है।
  • फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी देखने को मिल सकता है।

Xiaomi 14 में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Xiaomi 14 सीरीज को लॉन्च हुए अभी ज्यादा समय नहीं बीता है लेकिन कंपनी का अपकमिंग फ्लैगशिप Xiaomi 15 अभी से चर्चा में है। फ्लैगशिप फोन के मामले में कंपनी ध्यान रखती है कि फोन से संबंधित जानकारी लीक न हो। लेकिन Xiaomi 15 प्रो की रियल लाइफ इमेज अभी से लीक हो गई है। इमेज में फोन का रियर डिजाइन साफ पता चल रहा है। आइए जानते हैं डिटेल। 

Xiaomi 15 सीरीज के फ्लैगशिप फोन को लेकर लीक्स का सिलसिला तेज हो चुका है। इससे पहले फोन को लेकर कई खुलासे सामने आ चुके हैं। अब इसकी रियल लाइफ इमेज भी लीक (via) हो गई है। फोन का रियर डिजाइन यहां दिखाई दे रहा है जो कि पुराने मॉडल से मिलता हुआ दिख रहा है। लेकिन कुछ रोचक बदलाव भी यहां नजर आ रहे हैं। 
Advertisement

फोन में कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है जिसका फ्लैश इससे बाहर प्लेस किया गया है। यह Xiaomi 15 Pro हो सकता है क्योंकि रेंडर्स में भी इसका डिजाइन ऐसा ही देखा गया था। फोन ब्लैक कलर में नजर आ रहा है। स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले आ सकता है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट देखने को मिल सकता है। इसमें 16 जीबी रैम और 1TB तक स्टोरेज स्पेस का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। 

रियर में यह 50MP मेन कैमरा के साथ आ सकता है। साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी देखने को मिल सकता है। इस फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। जिसके साथ में 90W वायर्ड चार्जिंग और 80W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। 
Advertisement

इससे पहले आए लीक्स के अनुसार, Xiaomi 15 सीरीज में Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर आने की संभावना है। वनिला मॉडल 1.5K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ आ सकता है जिस पर Dragon Crystal Glass का प्रोटेक्शन देखने को मिल सकता है। फोन रियर में 50MP मेन कैमरा से लैस हो सकता है। अन्य दो लेंस भी 50MP के अल्ट्रावाइड, और टेलीफोटो सेंसर हो सकते हैं। फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी देखने को मिल सकता है। डस्ट और वाटर के लिए इसमें IP68 रेटिंग देखने को मिल सकती है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.