Xiaomi 14T Pro आया ऑनलाइन नजर, Dimensity 9300 प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च

Xiaomi कथित तौर पर Xiaomi 14T Pro पर काम कर रहा है। हाल ही में Xiaomi 14T Pro के महत्वपूर्ण फीचर्स लीक हो गए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 मार्च 2024 11:53 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi कथित तौर पर Xiaomi 14T Pro पर काम कर रहा है।
  • हाल ही में Xiaomi 14T Pro के महत्वपूर्ण फीचर्स लीक हो गए हैं।
  • Xiaomi 14T Pro के बारे में सभी जानकारी नहीं पता चली है।

Xiaomi 13T Pro में Dimensity 9200 प्रोसेसर है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi कथित तौर पर Xiaomi 14T Pro पर काम कर रहा है। हाल ही में Xiaomi 14T Pro के महत्वपूर्ण फीचर्स लीक हो गए हैं। हाल ही में 13T Pro के लॉन्च के बाद नए फोन का आना काफी आश्चर्यचकित करता है। Xiaomi इस वक्त 14T सीरीज पर काम कर रहा है। ऐसा लग रहा है कि 14T Pro, Redmi K70 Ultra का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। आइए Xiaomi के आगामी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi 14T Pro Features, Specifications (Expected)

Xiaomi 14T Pro के स्पेसिफिकेशंस लीक हुए हैं। Xiaomi 13T सीरीज कुछ मामलों में Xiaomi 12T सीरीज से मेल नहीं खाती। लोगों को 12T सीरीज में वाइब्रेंट स्क्रीन और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की कमी खली। कुछ लोगों के अनुसार, सिर्फ कैमरा ही बेहतर था। लेकिन अब, Xiaomi 14T सीरीज के साथ कंपनी कुछ नया तैयार कर रही है और ऐसा लग रहा है कि अगस्त और सितंबर में बड़े लॉन्च होने की उम्मीद है।

GSMChina ने कुछ खास जानकारी प्रदान की है। Xiaomi 14T Pro ने IMEI डाटाबेस पर ग्लोबल वर्जन के लिए मॉडल नंबर "2407FPN8EG" और जापानी वर्जन के लिए "2407FPN8ER" के साथ उपस्थिति दर्ज कराई है। इसका मतलब है कि यह स्मार्टफोन जापान समेत कई क्षेत्रों में लॉन्च होने के लिए तैयार है। चीनी वर्जन के लिए एक अलग मॉडल नंबर भी है, "2407FRK8EC" जो Redmi K70 Ultra से जुड़ा है। हालांकि, फीचर्स में कुछ अंतर हो सकते हैं, दोनों मॉडल काफी हद तक समान होने की संभावना है।

Xiaomi 14T Pro का कोडनेम “rothko” है और खास बात यह है कि Redmi K70 Ultra का भी कोडनेम है। Xiaomi अक्सर अपनी Redmi K सीरीज पर बेस्ड प्रेरित कोडनेम देता है और इस बार यह मार्क रोथको है, जो एक अमेरिकी पेंटर है जो अपनी "कलर फील्ड पेंटिंग" या "लेट पिक्टोरियल एब्स्ट्रैक्शन" के लिए जाना जाता है।

हालांकि, हम अभी तक Xiaomi 14T Pro के बारे में सभी जानकारी नहीं पता चली है। इसमें एक पावरफुल मीडियाटेक प्रोसेसर जो कि काफी हद तक डाइमेंशिटी 9300 एसओसी होगा। कैमरे और अन्य फीचर्स में कुछ सुधार की उम्मीद है। Redmi K70 Ultra का आधिकारिक तौर पर अगस्त में पेश होने की उम्मीद है और उसके तुरंत बाद 14T सीरीज की घोषणा हो सकती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi 14T Pro, Xiaomi 14T, Xiaomi 13T Pro, Xiaomi 13T

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor की Windsor EV हुई महंगी, जानें प्राइस में हुई कितनी बढ़ोतरी
  2. 80W पावर आउटपुट वाला Boat Stone 900 ब्लूटूथ स्पीकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  3. जब पृथ्वी पर लगातार 20 लाख साल बरसे थे बादल! क्या है कार्नियन इवेंट? जानें
  4. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
  5. ₹60 हजार के बजट वाले लैपटॉप हुए Amazon Prime Day Sale में सस्ते, ये है खरीदने का मौका
  6. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  7. ₹15000 से भी कम कीमत में मिल रहे 43 इंच स्मार्ट टीवी, Amazon Prime Day Sale में देखें बेस्ट TV
  8. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
  9. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  10. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.