Xiaomi 14T सीरीज, MIX Flip फोन का होगा ग्लोबल लॉन्च, IMEI डेटाबेस में स्पॉट

Xiaomi 14T Pro में MediaTek Dimensity 9300 प्रोसेसर होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 जून 2024 09:35 IST
ख़ास बातें
  • MIX Flip में रियर में डुअल कैमरा बताया गया है।
  • Xiaomi 14T Pro में MediaTek Dimensity 9300 प्रोसेसर होगा।
  • फोन में बेहतर टेलीफोटो कैमरा मिलने की बात सामने आई है।

Xiaomi 14T Pro फोन Xiaomi 13T Pro (फोटो में) का सक्सेसर होगा।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 14T सीरीज और MIX Flip को कंपनी ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगी। Xiaomi 14T सीरीज में दो स्मार्टफोन आने की बात सामने आई है जिसमें Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro शामिल होंगे। ये फोन MediaTek चिपसेट से लैस बताए जा रहे हैं। जबकि MIX Flip में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट देखने को मिलेगा। अब लॉन्च से पहले ये स्मार्टफोन एक सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर नजर आए हैं। कंपनी ने अभी तक इनके स्पेसिफिकेशंस अधिकारिक रूप से घोषित नहीं किए हैं, लेकिन सर्टिफिकेशन जरूर इनके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देता है। 

Xiaomi 14T, Xiaomi 14T Pro और MIX Flip स्मार्टफोन्स का लॉन्च अब नजदीक कहा जा सकता है। इनके बारे में कई लीक्स सामने आ चुके हैं। और अब ये फोन कथित तौर पर IMEI डेटाबेस में दिखाई दिए हैं। टिप्स्टर Erencan Yilmaz ने अपने X हैंडल से इनके बारे में एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें पता चलता है कि फोन GSMA IMEI डेटाबेस में लिस्टेड हैं। यानी कि इनका लॉन्च अब काफी नजदीक है। 

डेटाबेस में Xiaomi 14T का मॉडल नम्बर 2406APNFAG बताया गया है। जबकि Xiaomi 14T Pro का मॉडल नम्बर 2407FPN8EG मेंशन किया गया है। वहीं MIX Flip को 2405CPX3DG मॉडल नम्बर से साथ बताया गया है। मॉडल नम्बर बताते हैं कि ये डिवाइसेज के ग्लोबल वर्जन हैं। टिप्स्टर ने दावा किया है कि Xiaomi 14T, Xiaomi 14T Pro और MIX Flip स्मार्टफोन्स ग्लोबल यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगे। लेकिन, भारतीय Xiaomi फैंस के लिए निराश करने वाली बात यह है कि ये स्मार्टफोन्स भारत में लॉन्च नहीं किए जाएंगे। 

Xiaomi 14T Pro में MediaTek Dimensity 9300 प्रोसेसर होगा। फोन में बेहतर टेलीफोटो कैमरा मिलने की बात सामने आई है। साथ ही इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी होगा। MIX Flip में रियर में डुअल कैमरा बताया गया है। इसमें मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का Light Hunter 800 सेंसर बताया गया है। साथ में ऑक्सिलरी कैमरा OV60A टेलीफोटो सेंसर होगा। इसमें 60 मेगापिक्सल का रिजॉल्यूशन बताया गया है। यह 2X तक जूम को सपोर्ट करेगा। फोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ आने वाला है। ये स्मार्टफोन्स अगस्त में लॉन्च किए जा सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  5. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  6. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  7. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.