Xiaomi 14 में 4,860mAh बैटरी के साथ होगी 1TB स्टोरेज, 50MP का बड़ा कैमरा सेंसर! डिटेल्स लीक

शाओमी 14 के बारे में एक और जानकारी यहां पर दी गई है। इसकी डिस्प्ले पर बेजल लगभग न के बराबर दिखाई देंगे। यानि कि फोन का डिजाइन भी ज्यादा प्रीमियम बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 जुलाई 2023 10:40 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 14 का मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल का होगा।
  • इसकी डिस्प्ले पर बेजल लगभग न के बराबर दिखाई देंगे।
  • Xiaomi 14 लॉन्च में अभी काफी समय है।

Xiaomi 13 सीरीज (फोटो में) के बाद Xiaomi 14 चाइनीज स्मार्टफोन मेकर की ओर से अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन होने वाला है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 14 चाइनीज स्मार्टफोन मेकर की ओर से अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन होने वाला है जिसके बारे में अब लीक्स का सिलसिला तेज होने लगा है। हालांकि उससे पहले कंपनी Xiaomi 13 के अफॉर्डेबल वेरिएंट्स लॉन्च कर सकती है। इनमें Xiaomi 13T और Xiaomi 13T Pro मॉडल संभावित हैं। उसके बाद Xiaomi 14 से पर्दा उठाया जा सकता है, जिसके बारे में लेटेस्ट अपडेट बड़ी जानकारी लेकर आ रहा है। Xiaomi 14 के कैमरा सेंसर के बारे में यह जानकारी है। आइए जानते हैं डिटेल्स।

Xiaomi 14 लॉन्च में अभी काफी समय है। कंपनी अगले फ्लैगशिप को साल के अंत तक लॉन्च कर सकती है। लेकिन उससे पहले इस फोन के मेन सेंसर के बारे में एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक, Xiaomi 14 का मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल का होगा जो कि अबकी बार ज्यादा बड़े सेंसर के रूप में आ सकता है। इसमें 1/1.28 इंच का सेंसर दिया जा सकता है जो कि मीडियम टेलीफोटो यूनिट के साथ आएगा। बड़े सेंसर का इस्तेमाल किए जाने का मतलब है कि कंपनी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर ज्यादा फोकस करने जा रही है और बढ़िया कैमरा चाहने वाले ग्राहकों के लिए फोन लुभावना हो सकता है। 

शाओमी 14 के बारे में एक और जानकारी यहां पर दी गई है। इसकी डिस्प्ले पर बेजल लगभग न के बराबर दिखाई देंगे। यानि कि फोन का डिजाइन भी ज्यादा प्रीमियम बनाया जा रहा है। इसकी स्टोरेज कैपिसिटी 512GB और 1TB हो सकती है। Xiaomi 13 में भी 512GB रैम दी गई है, तो बहुत संभव है कि कंपनी Xiaomi 14 के साथ एक कदम और आगे जा सकती है।

Xiaomi 14 की बैटरी कैपिसिटी को लेकर भी हाल ही में इसी टिप्स्टर ने एक अपडेट दिया था, जिसमें कहा गया था कि फोन 4,860mAh बैटरी से लैस हो सकता है। इसमें 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है, और 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर भी हो सकता है। फोन के Snapdragon 8 Gen 3 से लैस होकर आने की बात भी कही गई है। अब देखना होगा कि आने वाले समय में ये सभी कयास सच साबित होते हैं या नहीं। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.36 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.