Xiaomi 14 Ultra के डिजाइन से उठा पर्दा, शाओमी ने दिखाया अपना सबसे प्रीमियम फ्लैगशिप फोन!

फोन के रियर पैनल पर लैदर फिनिश देखने को मिलेगी जो दोनों ही कलर वेरिएंट्स- सिल्वर/व्हाइट, और ब्लैक में मौजूद होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 फरवरी 2024 19:37 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 14 Ultra स्मार्टफोन चीन में 22 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है
  • पहले आए मॉडल की तुलना में डिजाइन में हल्के बदलाव दिखेंगे
  • फोन का टाइटेनियम एडिशन भी कंपनी लाएगी

Xiaomi 14 के साथ Xiaomi 14 Ultra का ग्लोबल लॉन्च 25 फरवरी को है।

Photo Credit: X/@yabhishekhd

Xiaomi का चर्चित Xiaomi 14 Ultra स्मार्टफोन चीन में 22 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। शाओमी 14 सीरीज का ये स्मार्टफोन लॉन्च से पहले टीज किया गया है जिसमें फोन का डिजाइन पता चलता है। कंपनी ने ऑफिशियल इमेज शेयर की है जिसमें इसके रियर कैमरा, बैक पैनल का डिजाइन देखा जा सकता है। Xiaomi 13 Ultra का ये सक्सेसर कई अपग्रेड्स के साथ आने वाला है। फोन में चार कैमरा दिए गए हैं। साथ में एलईडी प्लैश भी होगा। कैमरा पर लीका ब्रैंडिंग दी गई है। आइए जानते हैं कैसा दिखता है शाओमी 14 अल्ट्रा। 

Xiaomi 14 Ultra को कंपनी घरेलू मार्केट में 22 फरवरी को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले का ऑफिशियल लुक सामने आ गया है। इससे पहले आए मॉडल की तुलना में डिजाइन में हल्के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इसका डिस्प्ले न तो पूरी तरह फ्लैट है और न ही पूरी तरह कर्व्ड है। कंपनी इसे मिनीकर्वेचर के साथ डिजाइन किया है जिससे यह देखने में प्रीमियम लगता है। 

Advertisement
फोन के रियर पैनल पर लैदर फिनिश देखने को मिलेगी जो दोनों ही कलर वेरिएंट्स- सिल्वर/व्हाइट, और ब्लैक में मौजूद होगा। फोन का एक एडिशन ब्लू में भी बताया जा रहा है जो ग्लास पैनल के साथ आ सकता है। लेकिन यह वेरिएंट कंपनी केवल चीनी मार्केट के लिए लॉन्च कर सकती है। फोन का टाइटेनियम एडिशन भी कंपनी लाएगी, और वो भी चीनी मार्केट लिए होगा। 

Xiaomi 14 के साथ Xiaomi 14 Ultra का ग्लोबल लॉन्च 25 फरवरी को है। चीन के लॉन्च ईवेंट की बात करें तो 22 फरवरी को कंपनी Xiaomi Pad 6S Pro भी लॉन्च करेगी। इसमें 12.4  इंच का LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। डिस्प्ले डिवाइस में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट होने की बात कही गई है। टैबलेट में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.