Xiaomi 14 SE होगा अगले महीने भारत में लॉन्च!, जानें क्या होगा खास

Xiaomi CIVI 4 Pro में 6.55 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स ब्राइटनेस है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 मई 2024 10:47 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi CIVI 4 Pro में 6.55 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Xiaomi CIVI 4 Pro में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Xiaomi CIVI 4 Pro में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है।

Xiaomi CIVI 4 Pro में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Xiaomi China

Xiaomi ने बीते महीने चीन में Xiaomi  Civi 4 Pro स्मार्टफोन पेश किया था। यह नया सब फ्लैगशिप फोन हाल ही में लॉन्च हुए Snapdragon 8s Gen 2 प्रोसेसर पर बेस्ड है। ब्रांड ने फिलहाल लॉन्च की कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन Xiaomi 14 SE नाम का एक नया स्मार्टफोन भारतीय बाजार में आ रहा है, जो Xiaomi CIVI 4 Pro का रीब्रांड हो सकता है। आइए आगामी शाओमी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

टिपस्टर अभिषेक यादव के अनुसार, Xiaomi 14 SE भारत में जून 2024 में लॉन्च होगा। टिपस्टर के अनुसार, यह Xiaomi CIVI 4 Pro का रीब्रांड हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस फोन की कीमत देश में 50,000 रुपये से कम होगी। पहले पता चला था कि Xiaomi भारत में CIVI 4 Pro को Xiaomi 14 CIVI के तौर पर लॉन्च करने का प्लान बना रहा है। तो ऐसा हो सकता है कि Xiaomi 14 SE एक पूरी तरह से अलग फोन हो सकता है। उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में इस मामले में पर ज्यादा जानकारी मिलेगी।


Xiaomi CIVI 4 Pro के स्पेसिफिकेशंस


Xiaomi CIVI 4 Pro में 6.55 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स ब्राइटनेस है। प्रोसेसर के मामले में CIVI 4 Pro में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है। इस फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,700mAh की बैटरी दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में Leica ऑप्टिमाइज के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल ड्यूल सेल्फी कैमरा दिया गया है। अन्य फीचर्स में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर और मेटल फ्रेम है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्डर हाइपरओएस पर काम करता है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1236x2750 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.