Xiaomi 13T Pro के स्पेसिफिकेशंस और फोटो लॉन्च से पहले लीक, जानें सबकुछ

Xiaomi 13T Pro में 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz, पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स और स्मूथ 2880Hz PWM डिमिंग है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 सितंबर 2023 22:57 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 13T Pro में Dimensity 9200 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Xiaomi 13T Pro में 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Xiaomi 13T Pro में 20 मेगापिक्सल सोनी IMX596 फ्रंट कैमरा मिलेगा।

Xiaomi 13T Pro में Dimensity 9200 प्रोसेसर है।

Photo Credit: Twitter/@passionategeekz

Xiaomi 13T सीरीज कथित तौर पर यूरोप में 1 सितंबर को लॉन्च होने वाली थी, लेकिन अब लग रहा है कि इसके लिए और इंतजार करना होगा। ऐसा कहा जा रहा है कि, टिपस्टर पारस गुगलानी ने Xiaomi 13T Pro के स्पेसिफिकेशंस को ट्वीट के जरिए जारी किया है। साथ ही यह भी कहा है कि ग्लोबल लॉन्च 16 सितंबर को होने की संभावना है। टिपस्टर ने एक अलग ट्वीट में स्मार्टफोन के कुछ तस्वीरों को साझा किया है।


Xiaomi 13T Pro के लीक हुए स्पेसिफिकेशंस


लीक हुए स्पेसिफिकेशंस के अनुसार, Xiaomi 13T Pro में Dimensity 9200 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 12GB/16GB RAM और 256GB, 512GB या 1TB इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। फोन में 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz, पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स और स्मूथ 2880Hz PWM डिमिंग है। इसके अलावा यह डिस्प्ले HDR 10+ का सपोर्ट करेगी।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Xiaomi के आगामी स्मार्टफोन में f/1.9 अपर्चर के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) वाला 50 मेगापिक्सल सोनी IMX707 प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल ऑम्निविजन OV138 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल ऑम्निविजन ओवीएसओडी टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल सोनी IMX596 फ्रंट कैमरा मिलेगा।
Advertisement

सेफ्टी के मामले में Xiaomi 13T Pro को IP68 सर्टिफिकेशन मिला है जो कि धूल और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित करता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो फोन में 120वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होगी। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन ड्यूरेबल ग्लास बैक के साथ क्लासिक ब्लैक वेरिएंट और लैदर जैसे टेक्सचर के साथ लाइट ब्लू ऑप्शन में आएगा।
   
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9200+

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.