Xiaomi 13 Ultra Specs Leak: 16GB रैम, 50MP क्वाड कैमरा, 4,900mAh बैटरी के साथ Xiaomi 13 Ultra जल्द होगा लॉन्च!

शाओमी 13 अल्ट्रा में 12GB से 16GB तक रैम देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Written by Pranav Hegde, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2023 10:16 IST
ख़ास बातें
  • फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया जा सकता है।
  • शाओमी 13 अल्ट्रा में 12GB से 16GB तक रैम देखने को मिल सकती है।
  • यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 आधारित MIUI 14 के साथ आ सकता है।

Xiaomi 13 Ultra को Xiaomi 12S Ultra (फोटो में) के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।

Xiaomi 13 सीरीज का हाई एंड स्मार्टफोन Xiaomi 13 Ultra का लॉन्च अब नजदीक लग रहा है, क्योंकि फोन के बारे में लीक्स का सिलसिला तेज हो गया है। सीरीज में कंपनी का यह फ्लैगशिप हैंडसेट है जिसे ब्रैंड मई या जून में लॉन्च कर सकती है। अब फोन को लेकर लेटेस्ट लीक सामने आया है जिसमें इसके स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिलती है। यह फोन Xiaomi 13 Pro से ऊपर का वेरिएंट होगा जो कीमत और स्पेसिफिकेशंस, दोनों में ही ज्यादा होगा। आइए आपको बताते हैं कि फोन के बारे में लेटेस्ट अपडेट क्या कहता है।  

Xiaomi 13 Ultra चाइनीज स्मार्टफोन मेकर की ओर से अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन बताया जा रहा है जिसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC होने की खबर है। अब एक टिप्स्टर ने इसके कुछ और स्पेक्स को लेकर खुलासा किया है। जाने माने टिप्स्टर योगेश बरार ने एक Twitter पोस्ट में खुलासा करते हुए कहा है कि शाओमी 13 अल्ट्रा में 12GB से 16GB तक रैम देखने को मिल सकती है। हालांकि, यहां रैम और स्टोरेज का टाइप नहीं बताया गया है, लेकिन टॉप एंड स्मार्टफोन होने के नाते डिवाइस में LPDDR5X RAM दी जा सकती है। जबकि इसमें 256GB तक UFS 4.0 स्टोरेज देखने को मिल सकती है। 

Xiaomi 13 Ultra के स्पेसिफिकेशंस में इसकी बैटरी कैपिसिटी का भी जिक्र टिप्स्टर ने किया है। फोन में 4,900mAh बैटरी बताई गई है। साथ में 90W फास्ट चार्जिंग भी इस डिवाइस में देखने को मिल सकती है। वहीं, यह 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ भी आ सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में कहा गया है कि यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 आधारित MIUI 14 के साथ आ सकता है। सीरीज में कंपनी ने Leica कैमरा का इस्तेमाल किया है जो कि इस हैंडसेट के लिए भी लागू होता है। टिप्स्टर के अनुसार इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है। यह क्वाड कैम सेटअप के साथ आ सकता है जिसमें सेकंडरी सेंसर 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा हो सकता है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल के 2 और सपोर्टिव कैमरा इसमें हो सकते हैँ। 

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फ्रंट में 32 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में 6.7 इंच WQHD+ AMOLED डिस्प्ले बताया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट के बारे में कोई भी संकेत नहीं दिया है, लेकिन बहुत संभावना है कि आने वाले हफ्तों में यह स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक दे सकता है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • Versatile camera setup with impressive features
  • Top-notch display
  • Powerful performance
  • Good battery life, 120W fast charging
  • Smooth software experience
  • Bad
  • On the heavier side
  • No official IP rating in India
  • Software support not as competitive as rivals
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4820 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  11. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.