Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro और Xiaomi 12 Ultra के डिजाइन की दिखी झलक, प्रोटेक्टिव केस आए सामने!

Xiaomi 12 Ultra के प्रोटेक्टिव केस का डिजाइन इस फ्लैगशिप सीरीज के बाकी फोन्‍स के डिजाइन से अलग है। अनुमान है कि Xiaomi 12 सीरीज इस महीने के अंत में लॉन्च की जा सकती है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2021 20:44 IST
ख़ास बातें
  • प्रोटेक्टिव केस Xiaomi 12 सीरीज का कैमरा प्लेसमेंट भी दिखाते हैं
  • Xiaomi 12 Ultra के प्रोटेक्टिव केस का डिजाइन बाकी फोन्‍स से अलग है
  • अनुमान है कि Xiaomi 12 सीरीज इस महीने के अंत में लॉन्च की जा सकती है

Xiaomi 12 Ultra को 28 दिसंबर को एक स्‍पेशल इवेंट में लॉन्‍च किया जा सकता है।

Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro और Xiaomi 12 अल्ट्रा के प्रोटेक्टिव केस ऑनलाइन सामने आए हैं। ये जल्‍द लॉन्‍च होने वाले फ्लैगशिप फोन्स के कथित डिजाइन को दिखाते हैं। प्रोटेक्टिव केस Xiaomi 12 सीरीज का कैमरा प्लेसमेंट भी दिखाते हैं, जो पिछले हफ्ते ऑनलाइन सामने आए रेंडर जैसा ही है। Xiaomi 12 Ultra के प्रोटेक्टिव केस का डिजाइन इस फ्लैगशिप सीरीज के बाकी फोन्‍स के डिजाइन से अलग है। अनुमान है कि Xiaomi 12 सीरीज इस महीने के अंत में लॉन्च की जा सकती है।

Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro और Xiaomi 12 Ultra के प्रोटेक्टिव केस की इमेजेस को Gizchina ने शेयर किया है। इमेजेस से पता चलता है कि Xiaomi 12 और Xiaomi 12 Pro का डिजाइन इसके कैमरा मॉड्यूल और लेंस प्लेसमेंट से एक जैसा होगा। अनुमान है कि इनमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें मेन कैमरा ज्‍यादा जगह लेगा और गोल डिजाइन में होगा। बाकी दो कैमरा लेंस कैमरा मॉड्यूल के लेफ्ट साइड में एक के नीचे एक होंगे। प्रोटेक्टिव केस का डिजाइन इस महीने की शुरुआत में शेयर की गई एक इमेज की तरह ही है। 

वहीं, Xiaomi 12 Ultra का प्रोट‍ेक्टिव केस थोड़ा हटकर है। इसका कैमरा मॉड्यूल गोलाकार हो सकता है और  
Huawei Mate 40 और Honor Magic 3 सीरीज के कैमरा मॉड्यूल की याद दिलाता है। इस मॉड्यूल में मेन कैमरा सेंसर को फोन के बीचोंबीच दिखाया गया है। उसके चारों ओर 7 और कटआउट हैं। इनमें से 4 कटआउट में बाकी कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं। 
Advertisement

शेयर की गईं इमेजेस के अनुसार, Xiaomi 11 Ultra के उलट Xiaomi 12 के अल्ट्रा वैरिएंट में सेकंडरी स्क्रीन नहीं दी जाएगी। हालांकि फोन के डिजाइन की अभी पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए यह बात पुख्‍ता तौर पर नहीं कही जा सकती। 

पिछली रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi 12 Ultra को 28 दिसंबर को एक स्‍पेशल इवेंट में लॉन्‍च किया जा सकता है। लॉन्‍च डेट की जानकारी एक टिपस्टर ने वीबो पर शेयर किए गए इंटरनल डॉक्‍युमेंट के स्क्रीनशॉट से दी थी।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,500 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.