120W फास्ट चार्जिंग वाला Xiaomi स्मार्टफोन 50 हजार के बजाय 14,200 तक सस्ती कीमत में मिल रहा

Xiaomi 11T Pro 5G Hyperphone के 8GB RAM और 128GB  स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,994 रुपये है, लेकिन 24 प्रतिशत यानी कि 11,995 रुपये के डिस्काउंट के बाद 37,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 21 जून 2022 17:20 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 11T Pro 5G Hyperphone में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
  • Xiaomi 11T Pro 5G Hyperphone में Qualcomm SM8350 Snapdragon 888 5G है।
  • Xiaomi फोन में 5000mAh बैटरी है जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्टिड है।

Xiaomi 11T Pro 5G Hyperphone में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Amazon पर Monsoon Carnival सेल चल रही है। इस सेल में 22, जून 2022 तक डिस्काउंट में प्रोडक्ट्स को खरीद कर लाभ लिया जा सकता है। अगर आप अपने लिए कोई नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं और चाहते हैं कि उसमें फास्ट चार्जिंग हो तो हम आपके लिए सेल में से बेस्ट डील लेकर आए हैं। जी हां इस दौरान 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट को सपोर्ट करने वाले Xiaomi 11T Pro 5G Hyperphone   पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। आइए Xiaomi के इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Xiaomi 11T Pro 5G Hyperphone पर ऑफर


Advertisement
ऑफर की बात की जाए तो Xiaomi 11T Pro 5G Hyperphone के 8GB RAM और 128GB  स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,994 रुपये है, लेकिन 24 प्रतिशत यानी कि 11,995 रुपये के डिस्काउंट के बाद 37,999 रुपये में खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर की बात करें तो इस स्मार्टफोन की खरीद पर ICICI Bank क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से भुगतान पर 4500 रुपये तक की बचत की जा सकती है। एक्सचेंज ऑफर के तौर 14,200 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
 

Xiaomi 11T Pro 5G Hyperphone के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो Xiaomi 11T Pro 5G Hyperphone में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में Qualcomm SM8350 Snapdragon 888 5G  है। कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में f/1.8 अपर्चर के साथ 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ दूसरा 8 मेगापिक्सल का कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ तीसरा 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में f/2.5 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।ऑपरेटिंग सिस्टम को देखते हुए यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड MIUI 12.5 पर काम करता है। बैटरी बैकअप के मामले में इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फास्ट चार्जर के जरिए बैटरी को महज 17 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी ही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.