Xiaomi 11i HyperCharge की कीमत हुई लीक, 6 जनवरी को लॉन्च होगा फोन

Xiaomi 11i HyperCharge की कीमत आधिकारिक लॉन्च से पहले मीडिया इंटरव्यू के जरिए टीज़ कर दी गई है। नए Xiaomi फोन को लेकर दावा किया गया है कि यह देश का सबसे फास्ट चार्जिंग स्मार्टफोन होगा, जोकि 120 वॉट फास्ट सपोर्ट के साथ आएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2021 12:52 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 11i HyperCharge में मिलेगा 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • शाओमी 11आई हाइपरचार्ज में मिल सकते हैं तीन कलर ऑप्शन
  • फोन Redmi Note 11 Pro+ का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है
Xiaomi 11i HyperCharge की कीमत आधिकारिक लॉन्च से पहले मीडिया इंटरव्यू के जरिए टीज़ कर दी गई है। नए Xiaomi फोन को लेकर दावा किया गया है कि यह देश का सबसे फास्ट चार्जिंग स्मार्टफोन होगा, जोकि 120 वॉट फास्ट सपोर्ट के साथ आएगा। कंपनी द्वारा रिलीज़ किए टीज़र्स में कंफर्म किया गया है कि शाओमी 11आई हाइपरचार्ज में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा और यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 920 प्रोसेसर से लैस होगा। इस स्मार्टफोन को लेकर यह भी अटकलें लगाई जा रही है कि यह Redmi Note 11 Pro+ का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, जिसे इस साल चीन में लॉन्च किया गया था।

India Today की रिपोर्ट में Xiaomi India के चीफ बिजनेस ऑफिसर रघु रेड्डी ने एक इंटरव्यू में कहा कि Xiaomi 11i HyperCharge की कीमत भारत में 25,000 रुपये से 30,000 रुपये के बीच होगी।

शाओमी 11आई हाइपरचार्ज की लीक कीमत Redmi Note 11 Pro+ की कीमतों से मेल खाती है। Redmi Note 11 Pro+ सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन को चीन में अक्टूबर में लॉन्च किया गया था, जिसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,899 (लगभग 22,200 रुपये) है। 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत CNY 2,099 (लगभग 24,500 रुपये) है। इसके अलावा, इसके 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत CNY 2,299 (लगभग 26,900 रुपये) हैष

शाओमी 11आई हाइपरचार्ज भारत में किस कॉन्फिग्रेशन के साथ पेश किया जाएगा फिलहाल इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।
Advertisement

अपडेटिड माइक्रोसाइट पर शाओमी ने कंफर्म किया है कि शाओमी 11आई हाइपरचार्ज फोन तीन कलर ऑप्शन में आएगा, जिसका नाम Camo Green, Pacific Pearl और Stealth Black होगा। कंपनी ने इससे पहले टीज़ किया था कि शाओमी 11आई हाइपचार्ज फोन में फुल-एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा। साथ ही फोन में 1200 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस मौजूद होगी। फोन में डॉल्बी अटॉमस सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 920 प्रोसेसर से लैस होगा।
Advertisement

इसके अलावा, यह तो पहले ही साफ कर दिया गया है कि फोन में 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जो कि फोन को महज 15 मिनट में फुल चार्ज कर देगा।

कंपनी शाओमी 11आई हाइपरचार्ज के साथ Xiaomi 11i फोन को भी लॉन्च कर सकती है, जो कि Redmi 11 Pro का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है, जो कि Redmi Note 11 Pro+ और Redmi Note 11 5G के साथ चीन में लॉन्च किया जा चुका है।
Advertisement

Xiaomi कंपनी अपनी Xiaomi 11i सीरीज़ को 6 जनवरी को भारत में लॉन्च करने वाली है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Loud stereo speakers
  • 120W fast charging
  • Bad
  • Too many preinstalled apps
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 920

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  3. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  4. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  5. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  9. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.