Volla Phone X23 : 4GB रैम, 48MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च हुआ ‘गूगल फ्री’ स्‍मार्टफोन

Volla Phone X23 में 6.1 इंच का नॉच डिस्‍प्‍ले दिया गया है। फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 16 एमपी का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 फरवरी 2023 17:16 IST
ख़ास बातें
  • यह एक गूगल फ्री स्‍मार्टफोन है
  • फोन की बिक्री यूरोप में शुरू हो गई है
  • यह वायरलैस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है

Volla Phone X23 एक बजट या मिड रेंज स्‍मार्टफोन बिलकुल नहीं है। यूरोप में इसे 522 यूरो यानी करीब 46 हजार रुपये में लाया गया है।

स्‍मार्टफोन्‍स की बात होती है, तो आप और हम ज्‍यादातर बार गिने-चुने ब्रैंड्स पर ही ध्‍यान देते हैं। मसलन- ओपो, रियलमी, शाओमी, वनप्‍लस, सैमसंग वगैरह…। इनके अलावा भी दुनिया में बहुत कुछ आ रहा है, जिस पर एकाद बार तो गौर फरमाया ही जा सकता है। ऐसा ही एक स्‍मार्टफोन लॉन्‍च हुआ है Volla Phone X23। इसकी मुख्‍य खूबी है कि यह पूरी तरह से गूगल फ्री है। Hallo Welt Systeme ने फोन की बिक्री भी शुरू कर दी है। 

इस स्‍मार्टफोन को Volla Phone 22 और Volla Phone X का सक्‍सेसर कहा जा रहा है। नोटबुक चेक ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि Volla Phone X23 नाम का स्‍मार्टफोन Google फ्री है और एक ओपन-सोर्स ऑपरेटिंग सिस्टम का दावा करता है। बहरहाल, डिफॉल्ट सॉफ्टवेयर के रूप में यह फोन Volla OS या Ubuntu Touch के ऑप्‍शन के साथ लॉन्च हो रहा है।
Advertisement

Volla Phone X23 स्‍मार्टफोन में मीडियाटेक का हीलियो G99 प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर हम Moto G72 और POCO M5 जैसी डिवाइसेज में देख चुके हैं। इस फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दिया गया है। फोन में 5,000 mAh की बैटरी है, जो 30W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ भी आता है। 

Volla Phone X23 में 6.1 इंच का नॉच डिस्‍प्‍ले दिया गया है। फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 16 एमपी का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलता है। हालांकि डिवाइस थोड़ा भारी है। वजन करीब 270 ग्राम है। फोन की बिक्री यूरोप के लिए शुरू हो गई है, जहां इसे Volla OS या Ubuntu Touch के विकल्‍पों के साथ पेश किया जा रहा है। 
Advertisement

Volla Phone X23 एक बजट या मिड रेंज स्‍मार्टफोन बिलकुल नहीं है। यूरोप में इसे 522 यूरो यानी करीब 46 हजार रुपये में लाया गया है। 19 मार्च तक डिवाइस खरीदने पर Hallo Welt Systeme कीमतों में 10 फीसदी की छूट भी दे रही है। जो लोग अभी डिवाइस को ऑर्डर करेंगे, उन्‍हें मई त‍क डिलिवरी मिलने की उम्‍मीद है। बाकी देशों में फोन किस तरह से खरीदा जा सकेगा, इस बारे में जानकारी मिलना अभी बाकी है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.