Vivo Z1 लॉन्च, इसमें हैं दो रियर कैमरे और ये फीचर

चीनी स्मार्टफोन निर्माता Vivo ने अपना नया ज़ेड सीरीज़ का Vivo Z1 चीन में लॉन्च कर दिया है...

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 25 मई 2018 10:52 IST

Vivo Z1 में है आईफोन X जैसा डिस्प्ले

चीनी स्मार्टफोन निर्माता Vivo ने अपना नया ज़ेड सीरीज़ का Vivo Z1 चीन में लॉन्च कर दिया है। Vivo Z1 में 6.26 इंच का फुल एचडी+ कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। डिस्प्ले पर नॉच भी मिलेगा। साथही स्क्रीन-टू-बॉडी का प्रतिशत 90% है।  Vivo Z1 में काम करता है स्नैड्रैगन 660 प्रोसेसर, साथ देंगे 4 जीबी रैम। हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा, जिसके टॉप पर फनटच ओएस 4.0 होगा।

Vivo Z1 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जिसके साथ दिया गा है 2 मेगापिक्सल का सेंकेंड्री कैमरा। पोर्ट्रेट शॉट में यह बेहतर अनुभव देगा। फ्रंट कैमरा 12 मेगापिक्सल का है, जो 24 मेगापिक्सल का आउटपुट देने में सक्षम होगा।
 

Vivo Z1 कीमत व स्पेसिफिकेशन

Vivo Z1 ब्लैक, रेड और ब्लू रंग विकल्प में आया है। इसकी कीमत 1798 चीनी युआन (19,215 रुपये) है। इसके ऑर्डर आज से शुरू हो रहे हैं। चीनी बाज़ार में Vivo Z1 की बिक्री 4 जून से शुरू हो रही है। Vivo Z1 में 6.257 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले होगा। डिस्प्ले आईपीएस है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में काम करता है ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है।

साथ देते हैं एड्रीनो 512 जीपीयू। Vivo Z1 में 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इंटरनल स्टोरेज 64 जीबी का है। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। फोन में हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट है। एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के टॉप पर यूज़र को मिलेगा फनटच ओएस 4.0। Vivo Z1 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आया है। सेकेंड्री कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरा 12 मेगापिक्सल का है।
Advertisement

अनलॉक के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से इसमें 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ  और जीपीएस के विकल्प हैं। Vivo Z1 को पावर देती है 3260 एमएएच की बैटरी। स्मार्टफोन का कुल वज़न 149.3 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo Z1, vivo, vivo launch, vivo price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.