Vivo Y93 का 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च हुआ भारत में, जानें दाम

3 जीबी रैम मॉडल आ जाने के बाद मार्केट में Vivo Y93 के दो मॉडल उपलब्ध हैं। 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज का दाम 12,990 रुपये है और 4 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,990 रुपये में बेचा जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 जनवरी 2019 17:03 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y93 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलता है
  • Vivo Y93 एक डुअल रियर कैमरा सेटअप वाला हैंडसेट है
  • Vivo Y93 की शुरुआती कीमत 12,990 रुपये है
Vivo Y93 को बीते महीने भारत में लॉन्च किया गया था। इसका 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उतारा गया था। अब कंपनी ने इस फोन का 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल पेश किया है। इसकी कीमत 12,990 रुपये है। नए वेरिएंट में रैम कम है, लेकिन स्टोरेज ज़्यादा है। इस वेरिएंट को Amazon India और Vivo ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध करा दिया गया है। Vivo Y93 के 3 जीबी रैम वेरिएंट में रैम और स्टोरेज के अलावा बाकी स्पेसिफिकेशन 4 जीबी रैम वेरिएंट वाले ही हैं।
 

Vivo Y93 की भारत में कीमत

3 जीबी रैम मॉडल आ जाने के बाद मार्केट में Vivo Y93 के दो मॉडल उपलब्ध हैं। 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज का दाम 12,990 रुपये है और 4 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,990 रुपये में बेचा जाएगा। Vivo Y93 के दोनों वेरिएंट अमेज़न इंडिया और वीवो ऑनलाइन स्टोर पर स्टारी ब्लैक व नेब्यूला पर्पल रंग में उपलब्ध हैं। Amazon पर यह फोन 9,938 रुपये के एक्सचेंज डिस्काउंट और बिना ब्याज़ ईएमआई विकल्प के साथ बिक रहा है। 3 जीबी रैम वेरिएंट के लिए वीवो ऑनलाइन स्टोर पर एक्सचेंज ऑफर को लिस्ट किया गया है। यहां एचडीएफसी बैंक के साथ 5 प्रतिशत कैशबैक ऑफर भी है। Vivo ने जानकारी दी है कि Y93 के 3 जीबी रैम वेरिएंट को साल की शुरुआत में उपलब्ध करा दिया गया था। अब इसे ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध करा दिया गया है।
Advertisement
 

Vivo Y93 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) Vivo Y93 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलता है। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1580 पिक्सल) हेलो फुलव्यू डिस्प्ले है। यह स्क्रीन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। वीवो वाई93 के भारतीय अवतार में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। याद रहे चीनी वर्ज़न को ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था। हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ फोन में 4 जीबी रैम दिया गया है। अब इसका 3 जीबी रैम वेरिएंट भी आ गया है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी या 64 जीबी।

Vivo Y93 एक डुअल रियर कैमरा सेटअप वाला हैंडसेट है। फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट पैनल पर सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन5.0, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी के साथ ओटीजी सपोर्ट शामिल हैं। फोन में जान फूंकने के लिए 4,030 एमएएच बैटरी होगी। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.11x75.09x8.28 मिलीमीटर है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4030 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1580 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.