Vivo Y91i लॉन्च हुआ भारत में, 4,030 एमएएच की बैटरी है इसमें

Vivo ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर अपने नए स्मार्टफोन Vivo Y91i को लॉन्च कर दिया। फोन को अभी ऑफलाइन मार्केट में 7,990 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 11 मार्च 2019 10:32 IST
ख़ास बातें
  • वीवो वाई91आई की कीमत 7,990 रुपये से शुरू होती है
  • Vivo Y91i में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • Vivo Y91i की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 16 जीबी/ 32 जीबी
Vivo ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर अपने नए स्मार्टफोन Vivo Y91i को लॉन्च कर दिया। फोन को अभी ऑफलाइन मार्केट में 7,990 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराया गया है। अहम खासियतों की बात करें तो Vivo Y91i हैंडसेट 6.22 इंच के एचडी+ डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 16 जीबी और 32 जीबी। यह एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस पर चलेगा। इसके अलावा वीवो वाई91आई में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
 

Vivo Y91i की भारत में कीमत

वीवो वाई91आई की कीमत 7,990 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध होगा। फोन के 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,490 रुपये में बेचा जाएगा। यह फ्यूज़न ब्लैक और ओसियन ब्लू रंग में उपलब्ध होगा। जानकारी दी गई है कि शुरुआत में हैंडसेट ऑफलाइन मार्केट में बिकेगा। साफ नहीं है कि इसे ऑनलाइन मार्केट में बेचा जाएगा या नहीं।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि वीवो वाई91 इस साल की शुरुआत में ही मार्केट में उतारा गया था। Y91 की कीमत हाल ही में कम हुई थी। इसके 2 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,990 रुपये है।
 

Vivo Y91i स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) Vivo Y91i एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलेगा। इसमें 6.22 इंच का एचडी+ (1520x720 पिक्सल) फुल इन-सेल डिस्प्ले है। स्क्रीन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस है।
Advertisement

फोटो और वीडियो के लिए Vivo Y91i में 13 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर है। यह एफ/2.2 अपर्चर और एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फेस ब्यूटी, टाइमलैप्स, पाम कैपचर और वॉयस कंट्रोल कैमरा ऐप का हिस्सा हैं।

Vivo Y91i की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 16 जीबी/ 32 जीबी। दोनों ही वेरिएंट माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।
Advertisement

Vivo ने अपने इस फोन में 4,030 एमएएच की बैटरी दी है। डाइमेंशन 155.11x75.09x8.28 मिलीमीटर है और वज़न 163.5 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4030 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  2. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  5. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  9. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  10. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.