Vivo Y78 फोन 4900mAh बैटरी, 16GB तक रैम, 50MP डुअल कैमरा के साथ TENAA पर स्पॉट!

Vivo Y78 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2023 18:22 IST
ख़ास बातें
  • इसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का बताया गया है।
  • इसमें Android 13 OS आउट ऑफ द बॉक्स देखने को मिल सकता है।
  • बैटरी कैपिसिटी यहां पर 4900mAh मेंशन की गई है।

Vivo Y78 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है।

Vivo का अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo Y78 जल्द ही लॉन्च हो सकता है। फोन को हाल ही में ताइवान की सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। अब यह स्मार्टफोन चीन की सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर भी नजर आया है। हालिया रिपोर्ट्स में सामने आया था कि फोन में 5000एमएएच बैटरी होगी और यह कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आएगा। अब लेटेस्ट लिस्टिंग अपडेट में इस फोन के और कौन से मेन स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं, चलिए आपको बताते हैं। 

Vivo Y78 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। कंपनी की Y सीरीज का यह मिडरेंज स्मार्टफोन हाल ही में कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया जा चुका है। फोन को अब चीन की सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर भी देखा गया है। यहां पर इस फोन के कई स्पेसिफिकेशंस भी सामने आ गए हैं। इसस पहले आई रिपोर्ट्स में फोन के अंदर 6.64 इंच डिस्प्ले बताया गया था। यह एक FHD+ डिस्प्ले बताया गया है। 
Advertisement

लेटेस्ट लिस्टिंग में फोन के कुछ और स्पेसिफिकेशंस सामने आते हैं। इसमें 2.2GHz का ऑक्टाकोर प्रोसेसर बताया गया है। यह Snapdragon 695 के साथ आ सकता है। इसमें 6GB से लेकर 16GB तक के रैम ऑप्शन बताए गए हैं। फोन में 512GB तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है। यह माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी सपोर्ट करेगा, ऐसा कहा गया है। इसकी बैटरी कैपिसिटी यहां पर 4900mAh मेंशन की गई है, जबकि इससे पहले आई रिपोर्ट में यह 5000mAh बताई गई थी। 

कैमरा डिपार्टमेंट देखें तो इसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का बताया गया है। जिसके साथ में 2 मेगापिक्सल का एक सेकंडरी लेंस भी देखने को मिल सकता है। सेल्फी के लिए यह फोन फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। इसमें Android 13 OS आउट ऑफ द बॉक्स देखने को मिल सकता है। इसके डाइमेंशन 164.05 x 76.17 x 7.98mm हैं और वजन 190 ग्राम बताया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Black Friday Sale 2026: ₹2975 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo लॉन्च करेगी तीन बजट स्मार्टफोन, 120Hz स्क्रीन, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  2. दिनभर Reels देखते हैं? Doomscrolling के जाल में फंस रहे हैं आप, एक्सपर्ट्स की चेतावनी
  3. Xiaomi का सबसे पावरफुल एयर प्यूरीफायर लॉन्च, 147 तरह के प्रदूषण से निपटने का दावा, जानें कीमत
  4. माचिस जितना छोटा, लेकिन 40W चार्जिंग स्पीड, करीब ₹1 हजार में लॉन्च हुआ Belkin का नया चार्जर
  5. Motorola Edge 70 Neo कल होगा भारत में लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  6. Flipkart Black Friday Sale 2026: ₹2975 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  7. ₹3150 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन! जानें ऑफर
  8. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
  9. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  10. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.