Vivo Y78+ (T1) हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या है खास

Vivo Y78+ (T1) में 6.78 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080 x 2,400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 अगस्त 2023 14:02 IST
ख़ास बातें
  • Vivo ने चीन में Vivo Y78+ (T1) एडिशन को लॉन्च कर दिया है।
  • Vivo Y78+ (T1) के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,599 है।
  • Vivo Y78+ (T1) में 6.78 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है।

Vivo Y78+ (T1) में 6.78 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने चीन में Vivo Y78+ (T1) एडिशन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का नया Y सीरीज फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 SoC से लैस है। इस फोन 8GB LPDDR4x RAM और 256GB UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Vivo Y78+ (T1) एडिशन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo Y78+ (T1) की कीमत


Vivo Y78+ (T1) के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,599 (लगभग 18,200 रुपये) है। वहीं 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,799 (लगभग 20,500 रुपये) और 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 22,800 रुपये) है। कलर ऑप्शन के लिए यह Azure, Moon Shadow और Warm Sun Gold कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।


Advertisement
Vivo Y78+ (T1) के स्पेसिफिकेशंस


Vivo Y78+ (T1) में 6.78 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080 x 2,400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 695 SoC प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में 8GB LPDDR4x RAM और 256GB UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OriginOS 3.0 पर बेस्ड है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo Y78+ (T1) में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के मामले में यह फोन 3.5mm, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  2. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
  3. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
  5. पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल
  6. Doogee लाई वाइड फोन Wide Core, 6GB रैम, 6500mAh बैटरी के साथ पेश
  7. बच्चों की सेफ्टी को लेकर रिस्क की वजह से GTA 6 पर बैन लगाएगा यह देश....
  8. 2 डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ HONOR ने लॉन्च किए 3 फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  9. Xiaomi 18 Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी
  10. प्राइवेट चैट करने वालों के लिए WhatsApp ला रहा है काम का फीचर, मैसेज पढ़ते ही हो जाएंगे गायब!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.