64MP कैमरा, 12GB RAM और 5000mAh बैटरी के साथ Vivo Y75s 5G लॉन्च, देखें क्या है खास

कीमत की बात की जाए तो Vivo Y75s 5G के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,899 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 22,000 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 सितंबर 2022 16:30 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y75s 5G के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,000 रुपये है।
  • Vivo Y75s 5G में 6.58 इंच की LCD फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Y75s 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Vivo Y75s 5G में 6.58 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने Vivo Y75s 5G को बुधवार को चीन में लॉन्च कर दिया है। इस मिड रेंज फोन में 6.58 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है जो कि 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। Vivo स्मार्टफोन में 90.61 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और सेल्फी कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल दिया गया है। इसमें MediaTek Dimensity 700 SoC के साथ Mali-G57 GPU दिया गया है। इसमें 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
 

Vivo Y75s 5G की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Vivo Y75s 5G के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,899 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 22,000 रुपये है। वहीं इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,199 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 25,000 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Black और Gradient कलर ऑप्शन में आता है। उपलब्धता की बात करें तो यह वीवो स्मार्टफोन जल्द ही चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
 

Vivo Y75s 5G के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो Vivo Y75s 5G में 6.58 इंच की LCD फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2408 पिक्सल और 60Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 700 SoC के साथ Mali-G57 GPU दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB LPPDR4x RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ा सकते हैं। कैमरा की बात करें तो Vivo के इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ्रंट और रियर दोनों ही कैमरा से फुल एचडी वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 11 पर बेस्ड OriginOS Ocean पर काम करता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फ्लैश चार्ज को सपोर्ट करती है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
  2. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  3. iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में तेजी से बढ़ सकता है EVs का मार्केट, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की होगी बड़ी हिस्सेदारी
  2. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  3. Oppo A7 Pro Max में होगी 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  4. वॉलेट में एल्यूमिनियम फॉयल लपेटकर चोरी होने से बच जाएंगे पैसे? जानें कैसे काम करती है यह वायरल ट्रिक
  5. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7500 Turbo होगा चिपसेट!
  6. Redmi 17 4G के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ गजब होंगे फीचर्स
  7. Google Pixel 11 सीरीज के होंगे महंगे प्राइसेज, मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  8. ₹5,000 तक महंगे हुए Xiaomi, Redmi स्मार्टफोन, जानें किस मॉडल पर कितना असर
  9. ₹200 में 30GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 20 OTT का फ्री एक्सेस, Vi ने लॉन्च किया नया प्लान
  10. क्रिप्टो मार्केट में फेडरल रिजर्व की मीटिंग से पहले तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 65,200 डॉलर से ज्यादा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.