Vivo Y73 फोन 10 जून को होगा भारत में लॉन्च, अनबॉक्सिंग वीडियो से मिली स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी

Vivo Y73 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसमें दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। इस फोन में सेल्फी के लिए नॉच डिस्प्ले डिज़ाइन दिया जा सकता है, जिससे माना जा सकता है कि वीवो वीई73 फोन बजट-फ्रेंडली फोन हो सकता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 8 जून 2021 16:25 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y73 की अन-बॉक्सिंग वीडियो यूट्यूब पर हुई लीक
  • वीवो वाई73 में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • फोन में मिल सकता है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

फोन में मिल सकता है 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Vivo Y73 स्मार्टफोन भारत में 10 जून गुरुवार को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा, जिसका ऐलान खुद कंपनी ने ट्विटर के माध्यम से किया है। Vivo ने फोन का डिज़ाइन पहले ही साझा कर चुकी है और फोन के कथित सभी स्पेसिफिकेशन भी ऑनलाइन लीक के सामने आ चुके हैं। वीवो वाई73 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसमें दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। इस फोन में सेल्फी के लिए नॉच डिस्प्ले डिज़ाइन दिया जा सकता है, जिससे माना जा सकता है कि वीवो वीई73 फोन बजट-फ्रेंडली फोन हो सकता है। इन सब के अलावा, फोन की एक अन-बॉक्सिंग वीडियो यूट्यूब पर लाइव हुई है, जिसमें फोन को स्पेसिफिकेशन के साथ लाइव दिखाया गया है।

Vivo India ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी है कि Vivo Y73 स्मार्टफोन 10 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि फोन की लॉन्चिंग लाइवस्ट्रीम की जाएगी या फिर इसे साधरणत ऑनलाइन लिस्ट कर दिया जाएगा। कंपनी द्वारा किए गए ट्वीट में फोन के बैक पैनल की तस्वीर भी देखी जा सकती है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप फीचर किया गया है। इसके अलावा, फोन से संबंधित किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बता दें, पिछले हफ्ते जाने-माने टिप्सटर योगेश ने वीवो वाई73 स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन की जानकारी साझा की थी। वहीं अब फोन का अनबॉक्सिंग वीडियो सामने आया है।
 

Vivo Y73 specifications (expected)

वीवो वाई73 फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 11 पर काम कर सकता है। इसमें 6.44 इंच फुल-एचडी+ (2,400x1,080 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120:9 आस्पेक्ट रेशियो, 408 पिक्सल डेंसिटी, 90.3 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और HDR10  सपोर्ट शामिल होगा। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद होगी। साथ ही स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई73 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें f/1.79 लेंस के साथ 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और f/2.4 लेस के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.0 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा।

कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5 और 3.5mm हेडफोन जैक मौजूद हो सकता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जाएगा। फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोन का डायमेंशन 161.24x74.3x7.38mm और भार 170 ग्राम होगा।
Advertisement

जैसे हमने बताया यह स्पेसिफिकेशन सोर्स द्वारा सार्वजनिक किए गए है, वीवो ने फिलहाल आधिकारिक रूप से इनकी घोषणा नहीं की है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y73, Vivo Y73 Specifications, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.