7200mAh बैटरी वाला Vivo Y6a बजट फोन लॉन्च, 6 साल तक बनी रहेगी बैटरी परफॉर्मेंस!

Vivo ने नया Vivo Y6a लॉन्च किया है। इसमें 7200mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग, Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले दिया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 जून 2026 17:01 IST
ख़ास बातें
  • 7200mAh बैटरी के साथ Vivo Y6a लॉन्च
  • Snapdragon 4 Gen 2 और 120Hz डिस्प्ले
  • IP68/IP69 रेटिंग और 50MP रियर कैमरा

Vivo Y6a को चीन में लॉन्च किया गया है

Photo Credit: Vivo

Vivo ने चीन में अपना नया बजट स्मार्टफोन Vivo Y6a लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी है, जिसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और 50MP रियर कैमरा दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 6 साल तक बेहतर परफॉर्मेंस बनाए रखने के लिए डिजाइन की गई है।

Vivo Y6a को चीन में 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 1,999 युआन (करीब 27,750 रुपये) रखी गई है। यह Galaxy Silver, Obsidian Black और Phoenix Gold कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा। फिलहाल कंपनी ने भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

Vivo Y6a में 6.75-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ 8GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। कंपनी के मुताबिक, वर्चुअल RAM फीचर की मदद से RAM को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोन में 7200mAh बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि बैटरी करीब 1800 चार्ज साइकल तक चल सकती है और 6 साल तक इसकी परफॉर्मेंस बनी रह सकती है। स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo Y6a में 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले नहीं बल्कि साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, डुअल सिम, 5G, Wi-Fi, Bluetooth 4.2 और USB Type-C पोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक, स्मार्टफोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करती है।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.