Vivo Y66 की कीमत में कटौती की ख़बर, जानें नई कीमत

वीवो ने मार्च में अपना वीवो वाई66 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। वीवो वाई66 की कीमत लॉन्च के समय 14,999 रुपये थी। अब वाई66 की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती कर दी गई है। मुंबई के जाने-माने रिटेलर महेश टेलीकॉम ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 7 जून 2017 18:05 IST
ख़ास बातें
  • वीवो वाई66 की सबसे अहम खासियत 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
  • इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है
  • अब यह फोन 13,990 रुपये में उपलब्ध है
वीवो ने मार्च में अपना वीवो वाई66 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। वीवो वाई66 की कीमत लॉन्च के समय 14,999 रुपये थी। अब वाई66 की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती कर दी गई है। मुंबई के जाने-माने रिटेलर महेश टेलीकॉम ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी।

महेश टेलीकॉम ने ट्वीट कर बताया कि वीवो वाई66 की कीमत में कटौती हुई है। और अब यह फोन 13,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। हालांकि, अभी यह कटौती आधिकारिक है या नहीं, इस बारे में कंपनी की तरफ़ से कोई जानकारी नहीं मिली है।  Vivo Y66  स्मार्टफोन क्राउन गोल्ड और मैट ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलता है। वाई66 की सबसे अहम ख़ासियत 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

 
वीवो वाई66 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर


वीवो वाई66 हैंडसेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित फनटच ओएस 3.0 पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसके ऊपर 2.5डी कर्व्ड ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। फोन मेंमेटालिक यूनीबॉडी डिज़ाइन का इस्तेमाल हुआ है। हैंडसेट में 64-बिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और आप चाहें तो 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर सकेंगे।

सेल्फी के लिए Vivo Y66 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है और साथ में मौज़ूद है मूनलाइट ग्लो डिस्प्ले फ्लैश फ़ीचर। रियर हिस्से पर मौज़द है 13 मेगापिक्सल का कैमरा और साथ में दिया गया है एलईडी फ्लैश। कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, यूएसबी 2.0, ओटीजी, जीपीएस और एफएम रेडियो शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं।
Advertisement

स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी है और इसका डाइमेंशन 153.8x75.5x7.6 मिलीमीटर है और वज़न 155 ग्राम। वीवो वाई66 के अन्य अहम फ़ीचर की बात करें तो 'स्मार्ट स्क्रीन स्प्लिट' और 'आई प्रोटेक्शन मोड' का ज़िक्र ज़रूरी है। बता दें कि 'स्मार्ट स्क्रीन स्प्लिट' फ़ीचर मल्टी टास्किंग के काम आएगा और 'आई प्रोटेक्शन मोड' चैटिंग व वीडियो देखने के दौरान आंखों पर दबाव कम करने का काम करेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Diffused selfie flash
  • Bad
  • No fingerprint sensor
  • Dated design
  • Average camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.