7200mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Vivo Y500i स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सबकुछ

Vivo ने चीनी बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y500i लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 जनवरी 2026 12:45 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y500i में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Vivo Y500i में क्वालकॉम स्नपैड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Vivo Y500i में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है।

Vivo Y500i में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने चीनी बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y500i लॉन्च कर दिया है। Y500i में 44W फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करने वाली 7,200mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। वीवो ने इस फोन में क्वालकॉम स्नपैड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 12GB तक रैम मिलती है। आइए Vivo Y500i के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo Y500i Price

Vivo Y500i के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,499 युआन (लगभग 19,384 रुपये), 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,799 युआन (लगभग 23,264 रुपये), 8GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 युआन (लगभग 25,850 रुपये), 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 युआन (लगभग 25,850 रुपये) और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,199 युआन (लगभग 28,423 रुपये) है। यह फोन चीनी बाजार में गैलेक्सी सिल्वर, ऑब्सीडियन ब्लैक और फीनिक्स गोल्ड रंगों में उपलब्ध है। इस फोन की बिक्री की वीवो चीन की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए होगी।

Advertisement

Vivo Y500i Features & Specifications

Vivo Y500i में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजॉल्यूशन 1570x720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 19.6:9 आस्पेक्ट रेशियो है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इस फोन में क्वालकॉम स्नपैड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 8GB LPDDR5X RAM और 12GB LPDDR4X RAM के साथ 128GB, 256GB और 512GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। मेमोरी फ्यूजन टेक्नोलॉजी के जरिए 8GB या 12GB तक वर्चुअल RAM मिल सकती है। Y500i में 7,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 166.64 मिमी, चौड़ाई 78.43 मिमी, मोटाई 8.49 मिमी और वजन 219 ग्राम है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo Y500i के रियर में f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।  कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस और मल्टीपल सैटेलाइट सिस्टम, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5 मिमी हेडफोन जैक शामिल है। धूल और पानी से बचाव के लिए यह फोन IP68/69 रेटिंग से लैस किया गया है। इसमें एसजीएस गोल्ड लेबल 5-स्टार ड्रॉप और शॉक रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी मिलता है।

Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.75 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

हां

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7,200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

720x1570 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  2. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  4. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  6. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  7. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  8. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  9. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  10. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.