Vivo Y500 Pro: वीवो लेकर आ रहा है 200MP कैमरा वाला 'बजट' स्मार्टफोन, जल्द होगा लॉन्च!

Boxiao ने वीबो पर एक पोस्ट के जरिए कंफर्म किया है कि Vivo Y500 की सफलता के बाद कंपनी अब Pro वेरिएंट उतारने जा रही है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 सितंबर 2025 15:30 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y500 Pro होगा Y-सीरीज़ का पहला 200MP कैमरा फोन
  • Vivo Y500 Pro होगा Y-सीरीज का पहला 200MP कैमरा फोन
  • भारत में यह Vivo V60e के नाम से आ सकता है

Vivo Y500 (ऊपर फोटो में) को पहले ही लॉन्च किया जा चुका है

Photo Credit: Vivo

Vivo ने अपनी Y-सीरीज में एक नया मॉडल जोड़ने की तैयारी कर ली है। कंपनी के प्रोडक्ट मैनेजर Han Boxiao ने कन्फर्म किया है कि Vivo Y500 Pro इस साल के अंत तक लॉन्च होगा और इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। यह Vivo का पहला Y-सीरीज स्मार्टफोन होगा जिसमें इतना पावरफुल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। इससे अलग, Vivo अपनी फ्लैगशिप X सीरीज में भी नए मॉडल्स पेश करने की तैयारी पूरी कर चुकी है। कंपनी 13 अक्टूबर में X300 मॉडल्स लेकर आ रही है, जिनके दमदार कैमरा स्पेक्स से लैस होने की उम्मीद है।

Boxiao ने वीबो पर एक पोस्ट के जरिए कंफर्म किया है कि Vivo Y500 की सफलता के बाद कंपनी अब Pro वेरिएंट उतारने जा रही है। Vivo Y500 Pro में 200MP Samsung HP5 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जिसका अपर्चर f/1.88 होगा। इससे लो-लाइट फोटोग्राफी और डिटेलिंग दोनों में बड़ा अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। फिलहाल इस मॉडल को लेकर कोई अन्य जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, कुछ हालिया रिपोर्ट्स ने दावा किया था कि अपकमिंग Pro वेरिएंट Vivo V60e का रीब्रांडेड, लेकिन थोड़ा मॉडिफाइड होगा।

Advertisement

V60e को भारत में अक्टूबर में लॉन्च होना है और इसमें भी 200MP + 8MP डुअल कैमरा सेटअप, 50MP फ्रंट कैमरा और 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है। लीक्स की बात करें, तो फोन में नया Dimensity 7360-Turbo चिपसेट, 6,500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। यह Android 15-बेस्ड FunTouch OS 15 पर चलेगा और इसमें 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज के ऑप्शन मिल सकते हैं।

इसी बीच, Vivo 13 अक्टूबर को अपने फ्लैगशिप X300 सीरीज भी लॉन्च करेगा, जिसमें कस्टम-मेड Samsung HPB 200MP सेंसर दिया जाएगा। इसे Samsung HP9 का अपग्रेड माना जा रहा है। यानी Vivo दो अलग-अलग सेगमेंट्स में 200MP कैमरा फोन लेकर आ रहा है।

Vivo Y500 Pro कब लॉन्च होगा?

Vivo Y500 Pro को कंपनी साल के अंत तक चीन में लॉन्च करने वाली है।

Advertisement

Vivo Y500 Pro का सबसे बड़ा फीचर क्या है?

यह Y-सीरीज का पहला फोन होगा जिसमें 200MP Samsung HP5 प्राइमरी कैमरा मिलेगा।

Vivo Y500 Pro का प्रोसेसर कौन सा है?

फोन Dimensity 7360-Turbo चिपसेट के साथ आने की उम्मीद है।

बैटरी और चार्जिंग कैपेसिटी क्या होगी?

डिवाइस में 6,500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

Advertisement

क्या यह भारत में लॉन्च होगा?

संभावना है कि इसे भारत में Vivo V60e के नाम से पेश किया जाए।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.