डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर और डुअल रियर कैमरा के साथ लॉन्‍च हुआ Vivo Y33s 5G, जानें प्राइस

साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाले Vivo Y33s 5G में 5,000mAh की बैटरी है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 1 मार्च 2022 17:17 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y33s 5G स्‍मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है
  • इसकी शुरुआती कीमत CNY 1,299 (लगभग 15,500 रुपये) है
  • फोन को ब्लैक, नेबुला ब्लू और स्नो डॉन कलर ऑप्शन में लाया गया है

इसमें वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ 6.58 इंच का IPS LCD HD+ डिस्प्ले है।

Vivo Y33s 5G स्‍मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस यह डिवाइस पिछले साल भारत में लॉन्च किए गए Vivo Y33s 4G स्‍मार्टफोन का 5G वेरिएंट है। फोन में पॉली कार्बोनेट बैक और एक प्लास्टिक फ्रेम वाली बॉडी है। 6.58 इंच का IPS LCD डिस्प्ले इसमें है। साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाले Vivo Y33s 5G में 5,000mAh की बैटरी है। भारत समेत दूसरे मार्केट्स में यह डिवाइस कबतक लॉन्‍च होगी, इस बारे में वीवो ने कुछ नहीं बताया है। 
 

Vivo Y33s 5G के दाम और उपलब्‍धता 

Vivo Y33s 5G की कीमत 4GB + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए CNY 1,299 (लगभग 15,500 रुपये) है। इसके 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,399 (लगभग 16,500 रुपये) है। 8GB + 128GB वेरिएंट भी लॉन्‍च हुआ है, जिसकी कीमत CNY 1,599 (लगभग 19,100 रुपये) रखी गई है। फोन को ब्लैक, नेबुला ब्लू और स्नो डॉन कलर ऑप्शन में लाया गया है।
Advertisement
 

Vivo Y33s 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल-सिम स्‍लॉट के साथ आने वाला Vivo Y33s 5G स्‍मार्टफोन Android 12 पर बेस्‍ड ओरिजिन ओशन पर चलता है। इसमें वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ 6.58 इंच का IPS LCD HD+ डिस्प्ले है। यह डिवाइस मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 8GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है।

Vivo Y33s 5G में डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें मेन सेंसर 13 मेगापिक्‍सल का है, जिसे 2 मेगापिक्‍सल का मैक्रो कैमरा सपोर्ट करता है। सेल्‍फी के लिए 8 मेगापिक्‍सल का लेंस फोन में दिया गया है। 
Advertisement

Vivo Y33s 5G में 128 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज ऑफर किया है, जिसे एसडी कार्ड लगाकर बढ़ाया जा सकता है। यह डिवाइस 5000mAh की बैटरी से लैस है और 18 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के तौर पर फोन में 5G, 4G VoLTE, GPS, 5GHz Wi-Fi, ब्‍लूटूथ v5.1 और 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट है। फ‍िंगरप्रिंट सेंसर को पावर बटन में फ‍िट किया गया है। 

वीवो के अपकमिंग फोन की बात करें, तो इस डिवाइस को V2170A मॉडल नम्बर के साथ चीन की सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। एक टिप्स्टर ने इसका खुलासा चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो के माध्यम से किया है। टिप्स्टर का कहना है कि यह फोन Vivo X Note के नाम से लॉन्च होगा और इसमें 80W का चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल सकता है। कंपनी के इस नए स्मार्टफोन को TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया है लेकिन अभी तक इसकी डीटेल्स सामने नहीं आई हैं। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.