Vivo Y31 5G, Y31 Pro 5G भारत में 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Vivo ने भारतीय बाजार में Vivo Y31 5G और Vivo Y31 Pro 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 सितंबर 2025 16:06 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y31 5G में 6.68 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Y31 5G के 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है।
  • Vivo Y31 Pro 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है।

Vivo Y31 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने भारतीय बाजार में Vivo Y31 5G और Vivo Y31 Pro 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। Y31 5G में 6.68 इंच की LCD डिस्प्ले है, जिसका 120Hz  रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स ब्राइटनेस है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर है। इसके अलावा इसमें 44W फ्लैशचार्ज के साथ 6500mAh की बड़ी बैटरी है। यहां हम आपको Vivo Y31 5G और Y31 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo Y31 5G, Vivo Y31 Pro 5G Price

Vivo Y31 5G के 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है। यह स्मार्टफोन डायमंड ग्रीन और रोज रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। वहीं Vivo Y31 Pro 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। यह फोन मोका ब्राउन और ड्रीमी व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ये दोनों फोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Amazon, वीवो की आधिकारिक साइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर के तहत Y31 5G पर 1000 रुपये डिस्काउंट और Y31 Pro 5G पर 1500 रुपये डिस्काउंट मिलेगा। वहीं 3 महीने का नो-कॉस्ट ईएमआई की ऑफर भी मिलेगा।

Vivo Y31 5G Specifications

Vivo Y31 5G में 6.68 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1608 × 720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस है। इसमें ऑक्टा कोर Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6GB LPDDR4X रैम और 128GB eMMC 5.1 स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के साथ 2TB तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन में 44W फास्ट चार्जिंग के साथ 6500mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर काम करता है। इस फोन में एक्सीलेरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर और ई-कंपास सेंसर शामिल है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Y31 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और f/3.0 अपर्चर के साथ 0.08 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो Y31 5G की लंबाई 166.14 मिमी, चौड़ाई 77.01 मिमी, मोटाई 8.39 मिमी और वजन 209 ग्राम है। यह फोन MIL-STD-810H सर्टिफाइड है। इसमें धूल और पानी बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G VoLTE, ड्यूल बैंड वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 4.1, ओटीजी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट 2.0 शामिल है।

Advertisement

Vivo Y31 Pro 5G Specifications

Vivo Y31 Pro 5G में 6.72 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2408×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस है। इसमें ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 4nm प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें Mali-G615 MC2 GPU शामिल है। इसमें 8GB LPDDR4X रैम और 128GB/256GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इस फोन में 44W फास्ट चार्जिंग के साथ 6500mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OriginOS 15 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Y31 Pro 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.05 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो Y31 Pro 5G की लंबाई 165.7 मिमी, चौड़ाई 76.3 मिमी, मोटाई 8.19 मिमी और वजन 208 ग्राम है। यह फोन MIL-STD-810H सर्टिफाइड है। इसमें धूल और पानी बचाव के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4,जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट 2.0 शामिल है।

Advertisement

Vivo Y31 5G की कीमत कितनी है?

Vivo Y31 5G के 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है।

Vivo Y31 Pro 5G की कीमत कितनी है?

Vivo Y31 Pro 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है।

Advertisement

Vivo Y31 Pro 5G में कौन सी बैटरी है?

Vivo Y31 Pro 5G में 44W फास्ट चार्जिंग के साथ 6500mAh की बैटरी दी गई है।

Vivo Y31 5G में कौन सा कैमरा है?

Vivo Y31 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और f/3.0 अपर्चर के साथ 0.08 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  6. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  7. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  8. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  9. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  10. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.