Vivo ने लॉन्च किया 6500mAh बैटरी, 512GB तक स्टोरेज वाला मिड-रेंज Y300i स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Vivo Y300i को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। 8GB + 256GB मॉडल की कीमत CNY 1499 (करीब 18,000 रुपये) रखी गई है, जबकि 12GB + 256GB वेरिएंट CNY 1599 (करीब 19,200 रुपये) में मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 मार्च 2025 14:52 IST
ख़ास बातें
  • Vivo ने चीन में अपनी Y सीरीज के नए स्मार्टफोन Vivo Y300i को लॉन्च किया है
  • इसे तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया
  • बेस 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 1499 (करीब 18,000 रुपये) रखी गई है

Photo Credit: Vivo

Vivo ने चीन में अपनी Y सीरीज के नए स्मार्टफोन Vivo Y300i को लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल के Vivo Y200i का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसमें 6.68-इंच 120Hz LCD डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर, 6500mAh बैटरी, और 5G सपोर्ट जैसी प्रमुख खूबियां दी गई हैं। यह फोन 50MP रियर कैमरा, स्टीरियो स्पीकर्स, और 44W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। यहां हम आपको इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे रहे हैं।
 

Vivo Y300i price, availability

Vivo Y300i को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। 8GB + 256GB मॉडल की कीमत CNY 1499 (करीब 18,000 रुपये) रखी गई है, जबकि 12GB + 256GB वेरिएंट CNY 1599 (करीब 19,200 रुपये) में मिलेगा। सबसे टॉप वेरिएंट 12GB + 512GB की कीमत CNY 1799 (करीब 21,600 रुपये) है। इस फोन की प्री-बुकिंग चीन में शुरू हो चुकी है, और इसकी सेल 14 मार्च से शुरू होगी। Vivo Y300i को Jade Black, Titanium और Rime Blue कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। भारत और अन्य ग्लोबल मार्केट में इसकी उपलब्धता को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Advertisement
 

Vivo Y300i specifications

Vivo Y300i में 6.68-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट शामिल है। परफॉर्मेंस के लिए यह फोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर पर चलता है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बना है। चिपसेट को Adreno 613 GPU के साथ जोड़ा गया है। Vivo ने इसे 12GB तक की फिजिकल रैम और वर्चुअल मेमोरी एक्सपेंशन के साथ 24GB तक बढ़ाने का ऑप्शन दिया है। फोन 512GB तक UFS 2.2 स्टोरेज सपोर्ट करता है।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो Vivo Y300i में 50MP का प्राइमरी कैमरा LED फ्लैश के साथ मिलता है। हालांकि, इसमें अल्ट्रावाइड या डेप्थ सेंसर मौजूद नहीं है। फोन के फ्रंट में 5MP सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो पंच-होल कटआउट में सेट है।  
Advertisement

Vivo स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में यह 5G (SA/NSA), डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi ac, Bluetooth 5.1, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट शामिल है। Vivo ने इसमें स्टीरियो स्पीकर्स और USB-C ऑडियो का सपोर्ट दिया है, लेकिन इसमें 3.5mm हेडफोन जैक नहीं है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो पावर बटन में इंटीग्रेटेड है। फोन की मोटाई 8.09mm - 8.19mm है और वजन 205-206 ग्राम के बीच है, जो इसके कलर ऑप्शन पर निर्भर करता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.