Vivo Y30 की कीमत 1,000 रुपये घटी, जानें नया दाम

Vivo Y30 एंड्रॉयड 10 पर आधारित Funtouch OS पर चलता है। इसमें 6.47 इंच एचडी+ (720x1560 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2020 16:55 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y30 फोन 14,990 रुपये में हुआ था भारत में लॉन्च
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है वीवो वाई30 फोन
  • वीवो वाई30 फोन मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर मौजूद है

Vivo Y30 में मौजूद है 5,000 एमएएच की बैटरी

Vivo Y30 स्मार्टफोन की कीमत में भारत में 1,000 रुपये की कटौती हुई है। इस कटौती की पुष्टि खुद Vivo ने Gadgets 360 को दी है, इसके अलावा नई कीमत Amazon और Vivo India वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दी गई है। वीवो वाई30 स्मार्टफोन सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में आता है, हालांकि इसमें कलर ऑप्शन आपको दो मिलेंगे, वो हैं एमरल्ड ब्लैक और डैज़ल ब्लू। इसके अलावा इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच डिज़ाइन दिया गया है। यही नहीं, वीवो वाई30 के पिछले हिस्से पर कंपनी ने फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया हुआ है।
 

Vivo Y30 price in India and offers

वीवो वाई30 की कीमत अब घटकर 13,990 रुपये हो गई है, जो कि पहले 14,990 रुपये के साथ लॉन्च किया गया था। Vivo Y30 स्मार्टफोन की नई कीमत Amazon और Vivo India वेबसाइट पर लिस्ट कर दी गई है, लेकिन अभी Flipkart पर इसका लिस्ट होना रहता है। वीवो इंडिया ऑनलाइन स्टोर ने बी इस स्मार्टफोन के लिए कुछ ऑफर्स पेश किए हैं, जिसमें ICICI क्रेडिट कार्ड ईएमआई और Kotak Mahindra Bank क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड ईएमआई पर 10 प्रतिशत कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा अन्य बैंको पर 12 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई का भी विकल्प यहां मौजूद है।
Advertisement
 

Vivo Y30 specifications

डुअल-सिम वीवो वाई30 एंड्रॉयड 10 पर आधारित Funtouch OS पर चलता है। इसमें 6.47 इंच एचडी+ (720x1560 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। फोन में 128 जीबी इंटरनल स्टोरेजम मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट का इस्तेमाल कर 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

वीवो वाई30 के क्वाड रियर कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। यहां 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ। इसके अलावा दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर्स दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की जिम्मेदारी 8 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर की है। फ्रंट फेसिंग सेंसर एआई से लैस है।
Advertisement

Vivo Y30 के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, यूएसबी 2.0 और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है। फोन का डाइमेंशन 162.04x76.46x9.11 मिलीमीटर और वज़न 197 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.47 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.