Vivo Y29s 5G लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ Dimensity 6300 और 5500mAh बैटरी से लैस

Vivo ने बाजार में अपनी Y29 सीरीज में नया स्मार्टफोन Vivo Y29s 5G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 मार्च 2025 13:56 IST
ख़ास बातें
  • Vivo ने बाजार में अपनी Y29 सीरीज में नया फोन Vivo Y29s 5G लॉन्च किया है।
  • Vivo Y29s 5G में 6.74 इंच की LCD वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Y29s 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट के साथ आता है।

Vivo Y29s 5G में 6.74 इंच की LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने बाजार में अपनी Y29 सीरीज में नया स्मार्टफोन Vivo Y29s 5G लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में Y29 (4G) और Y29 (5G) शामिल हैं। यह स्मार्टफोन फिलहाल वीवो की ग्लोबल वेबसाइट पर स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के साथ लिस्ट हो गया है। हालांकि, अभी तक कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। यहां हम आपको Vivo Y29s 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo Y29s 5G Price


कीमत की बात करें तो Vivo Y29s 5G की कीमत का खुलासा होना अभी बाकी है। यह स्मार्टफोन 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। कलर ऑप्शन के मामले में यह टाइटेनियम गोल्ड और जेड ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।


Vivo Y29s 5G Specifications, Features


Vivo Y29s 5G में 6.74 इंच की LCD वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट और 570 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट के साथ आता है जो कि 6nm प्रोसेस पर बिल्ड है। इस फोन में 8GB LPDDR4X RAM और 256GB eMMC 5.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 के साथ आता है।

कैमरा सेटअप के लिए Y29s 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 0.08 मेगापिक्सल का ऑक्सिलरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, जीपीएस और एनएफसी (कुछ रीजन में) मिलता है। ड्यूराबिलिटी के लिए यह फोन IP64 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है, इसके साथ SGS और मिलिट्री ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस भी शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 167.30 मिमी, चौड़ाई 76.95 मिमी, मोटाई 8.19 मिमी और वजन 199 ग्राम है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.