Rs 500 तक सस्‍ते हुए Vivo Y21 और Y21e स्‍मार्टफोन, जानें पूरी डिटेल

Vivo Y21e में स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट है। यह 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 मई 2022 17:23 IST
ख़ास बातें
  • मुंबई बेस्‍ड Mahesh Telecom ने यह जानकारी शेयर की है
  • Vivo Y21 और Vivo Y21A की खरीद पर नया ऑफर भी आया है
  • वन कार्ड यूजर भी एक हजार रुपये तक कैशबैक पा सकते हैं

Vivo Y21 के बेस वैरिएंट को अब 13,490 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

वीवो (Vivo) ने उसकी Y21 सीरीज में कई स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किए हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी ने Vivo Y21 और Y21e की कीमतों में 500 रुपये की कटौती की है। वैसे वीवो अकेली नहीं है, जो इन दिनों कस्‍टमर्स को डिस्‍काउंट ऑफर कर रही है। तमाम कंपनियां डायरेक्‍ट या फ‍िर ई-कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म पर डिस्‍काउंट ऑफर कर रही हैं। कीमतों में कटौती के बाद Vivo Y21 और Y21e को शानदार दाम में अच्‍छे फीचर्स के लिए लिया जा सकता है। चलिए जानते हैं इन फोन्‍स के नए दाम और याद करते हैं इनके स्‍पेसिफ‍िकेशंस को।     

मुंबई बेस्‍ड Mahesh Telecom ने बताया है कि वीवो ने Vivo Y21 और Y21e के दाम में 500 रुपये की कटौती की है। Vivo Y21 दो ऑप्‍शंस में आता है। इसके 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज और 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज के दाम लॉन्च के समय क्रमशः 13,990 रुपये और 15,490 रुपये थे। कीमतों में कटौती के बाद बेस वैरिएंट को 13,490 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। 

वीवो फोन्‍स की कीमतों में कटौती का जो पोस्‍टर शेयर किया गया है, उसके अनुसार Vivo Y21 और Vivo Y21A की खरीद पर नया ऑफर आया है। इसके तहत वन कार्ड इस्‍तेमाल करने वाले लोग 10 मई तक इन दोनों स्मार्टफोन्स पर 1,000 रुपये का कैशबैक हासिल कर सकते हैं। जब हम यह खबर फाइल कर रहे थे, तब ई-कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म पर Vivo Y21 की कीमतों में नया अपडेट देखने को नहीं मिला था। हालांकि वीवो Y21e की कीमतों में कमी दिखाई देने लगी है। 

बात करें इन फोन्‍स के स्‍पेसिफ‍िकेशंस की, तो Vivo Y21 में 6.51-इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) Halo FullView LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मौजूद है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्‍सल का है। फोन की बैटरी 5000एमएएच की है, जिसके साथ 18 वॉट का फास्‍ट चार्जर मिलता है। इसके मुकाबले Vivo Y21e में स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट है। यह 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन के बाकी स्पेक्स वीवो वाई21 के जैसे हैं। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.51 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.51 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.