Vivo Y200+ हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Vivo ने हाल ही में एक नया स्मार्टफोन Vivo Y200+ लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 जनवरी 2025 10:33 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y200+ में एक छोटी 6.68 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Y200+ के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Vivo Y200+ में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है।

Vivo Y200+ में 6.68 इंच की एलसीडी डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने हाल ही में एक नया स्मार्टफोन Vivo Y200+ लॉन्च किया है। Y200 लाइनअप में अब तक 7 डिवाइसेज आए, जिसके बाद अब 8 हो गए हैं। Vivo Y200+ को Y100+ के अपग्रेड के तौर पर लॉन्च किया गया है, यह ज्यादातर मामलों में उस मॉडल के समान है। यहां हम आपको Vivo Y200+ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo Y200+ Price


कीमत की बात की जाए तो Vivo Y200+  की शुरुआती कीमत CNY 1,099 (लगभग 12,876 रुपये) है। आपको बता दें कि यह मॉडल फिलहाल बिक्री के लिए सिर्फ चीन में उपलब्ध है। 


Vivo Y200+ Specifications


Vivo Y200+ में एक छोटी 6.68 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1608 पिक्सल और समान 120hz रिफ्रेश रेट है। इस स्मार्टफोन में 44W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। Y200+ में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन ओरिजिन OS 4 पर काम करता है। फोन के काफी फीचर्स पिछले मॉडल जैसे हैं। हालांकि, इसके रियर हिस्से का डिजाइन अलग है, तो शायद इसलिए ब्रांड ने नया मॉडल लॉन्च किया है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Y200+ के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जबकि पिछले मॉडल में 8 मेगापिक्सल यूनिट थी। इसमें समान IP64 रेटिंग दी गई है जो कि धूल और छीटों से बचाव सुनिश्चित करती है। डाइमेंशन की बात करें फोन में समान 7.99 मिमी मोटाई और 199 ग्राम वजन है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.68 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1608 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo Y200, Vivo

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.