Vivo Y17s स्‍मार्टफोन 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्‍च, जानें प्राइस

Vivo Y17s Price in india : फोन में 4 जीबी रैम है और एंड्रॉयड 13 ओएस पर रन करता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 अक्टूबर 2023 18:54 IST
ख़ास बातें
  • वीवो ने भारत में नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किया
  • Vivo Y17s के शुरुआती दाम 11499 रुपये हैं
  • फोन को वीवो ई-स्टोर से खरीदा जा सकता है

Vivo Y17s एक मिड रेंज डिवाइस है। इसे ग्लिटर पर्पल और मिस्टिक ग्रीन कलर ऑप्‍शंस में पेश किया गया है।

Photo Credit: Vivo

चीनी फोन मेकर वीवो (Vivo) ने भारत में उसका नया बजट स्‍मार्टफोन Vivo Y17s लॉन्‍च कर दिया है। फोन को पिछले महीने ही सिंगापुर में पेश‍ किया गया था और अब इसका भारत आगमन हुआ है। कंपनी हर प्राइस कैटिगरी में एक के बाद एक डिवाइसेज ला रही है और भारतीय स्‍मार्टफोन मार्केट में अपनी पकड़ को मजबूत बना रही है। Vivo Y17s में एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले, 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन में 4 जीबी रैम है और एंड्रॉयड 13 ओएस पर रन करता है।  
 

Vivo Y17s के भारत में प्राइस और उपलब्‍धता 

Vivo Y17s एक मिड रेंज डिवाइस है। इसे ग्लिटर पर्पल और मिस्टिक ग्रीन कलर ऑप्‍शंस में पेश किया गया है। फोन को वीवो ई-स्टोर से खरीदा जा सकता है। इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल के दाम 11,499 रुपये और 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल के दाम 12,499 रुपये हैं। 
Advertisement
 

Vivo Y17s के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स 

Vivo Y17s में 6.56 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह 720 x 1612 पिक्सल का HD+ रेजॉलूशन ऑफर करता है। डिस्‍प्‍ले में 60Hz रिफ्रेश रेट है और पीक ब्राइटनैस 840 निट्स है। 

Vivo Y17s में 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है। साथ में 2 मेगापिक्‍सल का बोकेह लेंस भी है। फ्रंट में 8 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा लगाया गया है। 
Advertisement

Y17s में 5,000mAh की बड़ी बैटरी है। यह 15W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Vivo Y17s में मीडियाटेक का हीलियो G85 प्रोसेसर लगाया गया है। यह 4 जीबी LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक इंटरनल स्‍टोरेज से लैस है। एसडी कार्ड की मदद से फोन के स्‍टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। Y17s एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलता है, जिस पर कंपनी के फनटच ओएस 13 की लेयर है। 

अन्‍य खूबियों की बात करें, तो फोन में डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, यूएसबी-सी पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। हालांकि यह 5जी स्‍मार्टफोन नहीं है। अगर आप 5जी डिवाइस लेना चाहते हैं तो इस कीमत में बाकी ऑप्‍शंस पर गौर फरमा सकते हैं। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  11. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  2. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  9. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  10. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.