5,000mAh बैटरी के साथ Vivo Y15s फोन लॉन्च, ये है कीमत...

Vivo Y15s स्मार्टफोन की कीमत सिंगापुर में SGD 179 (लगभग 9,800 रुपये) है, जो कि फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। इस फोन में कंपनी ने मिस्टिक ब्लू और वेब ग्रीन कलर ऑप्शन दिए हैं।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 10 नवंबर 2021 10:26 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y15s फोन मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस है
  • वीवो वाई15एस में 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है
  • फोन में दो कलर ऑप्शन मिलते हैं

मिस्टिक ब्लू और वेब ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है फोन

Vivo Y15s को सिंगापुर में एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन 6.51 इंच Halo FullView डिस्प्ले के साथ आता है और यह Android 11 (Go edition) पर काम करता है। फोन में साइड-माउंटिड फिंगरप्रिंट सेंसर, ट्रिपल कार्ड स्लॉट डिज़ाइन और AI-powered डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है। इस स्मार्टफोन में कंपनी की Multi-Turbo 3.0 टेक्नोलॉजी भी मौजूद है, जो कि विशेष रूप से स्मार्टफोन को ऑप्टिमाइज़ कर गेमिंग सेशल के दौरान शटरिंग व लैगिंग को कम करती है। स्मार्टफोन में एक्सटेंडिड रैम फीचर भी दिया गया है।
 

Vivo Y15s price, availability

Vivo Y15s स्मार्टफोन की कीमत सिंगापुर में SGD 179 (लगभग 9,800 रुपये) है, जो कि फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। इस फोन में कंपनी ने मिस्टिक ब्लू और वेब ग्रीन कलर ऑप्शन दिए हैं।
 

Vivo Y15s specifications

डुअल-सिम वाला वीवो वाई15एस स्मार्टफोन Android 11 (Go edition) आधारित Funtouch OS 11.1 पर चलता है। फोन में 6.51 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मौजूद है। कंपनी ने फोन के साथ एक्सटेंडिड रैम फीचर दिया है, जो कि 1 जीबी है।

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का AI प्राइमरी रियर कैमरा एफ/ 2.2 अपर्चर के साथ मौजूद है और एफ/ 2.4 सुपर मैक्रो लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
Advertisement

कनेक्टिविटी विकल्पो के लिए फोन में 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट आदि शामिल है। फोन में साइड-माउंटिड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन का डायमेंशन 163.96x75.2x8.28mm और भार 179 है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.51 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11 (Go Edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y15s, Vivo Y15s Price, Vivo Y15s Specifications, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.