5,000mAh बैटरी के साथ Vivo Y12G फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Vivo Y12G फोन की कीमत 10,999 रुपये है, जिसमें फोन का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हैं, वो हैं फैंटम ब्लैक ग्लैशियर ब्लू।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 5 अगस्त 2021 10:27 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y12G में मौजूद है दो रियर कैमरे
  • वीवो वाई12जी एंड्रॉयड 11 आधारित फनटच ओएस 11 पर काम करता है
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर से लैस है फोन

वीवो वाई12जी की ओपन सेल Vivo India वेबसाइट पर शुरू कर दी गई है

Vivo Y12G स्मार्टफोन गुपचुप तरीके से भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन के साथ Vivo India की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट है। बता दें, कंपनी की Y सीरीज़ में कई फोन पेश किए जा चुके हैं, जिसमें Vivo Y12, Vivo Y12s, Vivo Y12s 2021, Vivo Y1s, Vivo Y51A और Vivo Y20A जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। स्पेसिफिकेशन के लिहाज से यह लेटेस्ट वीवो वाई12जी फोन बिल्कुल Vivo Y12s 2021 की तरह ही है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर से लैस है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएएच की है। फोटोग्राफी के लिए फोन में दो कैमरे मौजूद हैं।
 

Vivo Y12G price

Vivo Y12G फोन की कीमत 10,999 रुपये है, जिसमें फोन का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हैं, वो हैं फैंटम ब्लैक ग्लैशियर ब्लू। वीवो वाई12जी की ओपन सेल Vivo India वेबसाइट पर शुरू कर दी गई है।
 

Vivo Y12G Specifications

वीवो वाई12जी फोन एंड्रॉयड 11 आधारित फनटच ओएस 11 पर काम करता है। इसमें 6.51-इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलती है। हालांकि, स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा फोन में मल्टी-टर्बो 3.0 मोड दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों के लिए फोन में 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस आदि शामिल हैं। फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है और इसमें सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक जैसे फीचर भी मौजूद हैं।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.